BOX OFFICE CLASH / DHURANDHAR 2 VS DAKAIT

‘धुरंधर 2’ की रफ्तार धीमी, ‘डकैत’ ने बढ़ाई बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट शुरू हो गई है, जबकि ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ ने अच्छी ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस मुकाबले को रोचक बना दिया है।

By : Local News of India
‘धुरंधर 2’ की रफ्तार धीमी, ‘डकैत’ ने बढ़ाई बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला जारी

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Ranveer Singh की फिल्म धुरंधर 2 लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे कम दैनिक आंकड़ा है। हालांकि, इसके बावजूद फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 1,088.62 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1,718.62 करोड़ रुपये हो गई है।

वहीं दूसरी ओर, Mrunal Thakur और Adivi Sesh स्टारर डकैत: एक प्रेम कथा ने सिनेमाघरों में एंट्री के साथ ही मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़, दूसरे दिन 6.85 करोड़ और तीसरे दिन 6.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

हालांकि, वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर 2.70 करोड़ रुपये रह गई। चार दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला जारी है। जहां ‘धुरंधर 2’ अभी भी मजबूत स्थिति में है, वहीं ‘डकैत’ को दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया का फायदा मिल सकता है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बाजी मारती है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

मोहम्मद मुजम्मिल इब्राहिम ने दीपिका पादुकोण के साथ पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।