आदान सहायता राशि वितरण आज

सीएम विष्णु देव साय का बिलासपुर दौरा आज, कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 फरवरी को बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। वे बिल्हा में कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि वितरण और किसान सम्मेलन में भाग लेंगे।

By : Local News of India
सीएम विष्णु देव साय का बिलासपुर दौरा आज, कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में होंगे शामिल

किसान सम्मेलन में मंच से संबोधित करते मुख्यमंत्री, बड़ी संख्या में मौजूद किसान और जनप्रतिनिधि।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार, 28 फरवरी 2026 को बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बिल्हा में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में भाग लेंगे।

इससे पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान कर 11:40 बजे श्री बालाजी कैंसर हॉस्पिटल, मोवा पहुंचेंगे । दोपहर 12:30 बजे अस्पताल से निकलकर 12:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 1:00 बजे स्टेट प्लेन से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 1:10 बजे बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट, बिलासपुर पहुंचने के बाद 1:20 बजे वहां से प्रस्थान कर ग्राम पंचायत रहंगी, विकासखंड बिल्हा स्थित खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां 3:50 बजे कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे 4:00 बजे बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पहुंचकर 4:10 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। 4:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने के बाद 5:00 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। शाम 6:30 बजे पुनः निवास से प्रस्थान कर 6:35 बजे इंडोर स्टेडियम, बुढापारा पहुंचेंगे और 7:35 बजे वहां से निकलकर 7:40 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।