बाराबंकी में उठी दोबारा संचालन की मांग

18 साल से बंद बुढ़वल चीनी मिल, सुरक्षा पर ही खर्च हो गए 9 करोड़

बाराबंकी की बुढ़वल चीनी मिल 18 साल से बंद है, लेकिन सुरक्षा पर हर साल 50 लाख खर्च हो रहे हैं। किसान मिल चालू करने की मांग कर रहे हैं।

By : Local News of India
18 साल से बंद बुढ़वल चीनी मिल, सुरक्षा पर ही खर्च हो गए 9 करोड़

बाराबंकी की बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल, जहां वर्षों से उत्पादन ठप है लेकिन सुरक्षा पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जनपद की बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल की सुरक्षा व तैनात कर्मचारियों पर हर साल पचास लाख रुपए खर्च हो रहा है। करीब अठारह साल से मिल बंद है जिसकी सुरक्षा में ही अब तक नौ करोड़ खर्च हो चुके हैं। यदि मिल बनकर चालू हो गई होती तो इलाके के गन्ना किसानों के साथ सरकार भी फायदे में होती जो सरकार का हर साल सुरक्षा में खर्च हो रहा वह न होता।

बताया जा रहा है कि बुढ़वल मिल को नए सिरे से बनवाने के लिए सरकार ने पचासी करोड़ दिए थे और बीस लाख रुपए जमीन सुरक्षित करने के लिए तार खिंचवाने के लिए दिए थे। तार खींच कर जमीन से अवैध कब्जा भी हट गया लेकिन इसी बीच यहां का पैसा छाता मिल चला गया।सूत्र बताते हैं कि छाता मिल को चलाने के लिए बुढ़वल मिल के पैसे को मिलाकर एक सौ पचास करोड़ भेजा गया लेकिन वहां गन्ना उत्पादन न होने से मिल चल नहीं सकी और पैसा सरकार को वापस चला गया। चूंकि बंद पड़ी मिल बुढ़वल केन मिल है और इस इलाके में गन्ना भी खूब है लिहाजा इसे बनवाकर चलवाने की मांग अब तेजी से शुरू हो गई है।

भाजपा नेता निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी जहां समय समय पर इसकी मांग मुख्यमंत्री से करते रहते हैं। वहीं एम एल सी सहित क्षेत्र के विधायक ने भी दोनों सदनों में मांग उठाई है। सरकार इधर यदि ध्यान दे दे तो मिल बनकर चल जाए और गन्ना किसानों के जीवन में खुशहाली आए। केंद्र सरकार के बजट में भी बंद पड़े कल कारखानों को चलाने की बात कही गई थी। बजरंग दल व विहिप में काम कर चुके सुनील सिंह कहते है कि रामनगर क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए सरकार इसे बनवाकर चलवाए जिससे रोजी रोजगार से भी स्थानीय लोग जुड़ेंगे।अब अहम सवाल यह बना है कि इस मामले की कड़ी पैरवी कौन करता है। प्रभारी जी एम जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि रामनगर इलाके में गन्ना बोया जाता है। मिल गेट है। बुढ़वल मिल बनना या न बनना सरकार के हाथ हैं।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।