crude-oil-price-surge-strait-of-hormuz-crisis

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर के पार

पश्चिम एशिया संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लगभग बंद होने की आशंका से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर के पार पहुंच गया।

By : Local News of India
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर के पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों का प्रतीकात्मक दृश्य।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लगभग बंद होने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड दोनों की कीमतों में तेज बढ़त दर्ज की गई।

ब्रेंट क्रूड का भाव 6.5 फीसदी उछलकर 96.27 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 7.5 फीसदी की बढ़त के साथ 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया।

कारोबार के दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.20 डॉलर यानी 6.20 फीसदी की तेजी के साथ 89.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड भी 4.81 डॉलर यानी 5.32 फीसदी की बढ़त के साथ 95.19 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड करता रहा।

विशेषज्ञों का मानना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक तेल आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण मार्ग है और यहां किसी भी प्रकार की बाधा से वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है। इसी आशंका के कारण बाजार में घबराहट बढ़ी है और कीमतों में तेजी आई है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट के चलते पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान के एक कट्टरपंथी अखबार ने कथित 'बदले की सूची' जारी की है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य विदेशी नेताओं के नाम शामिल बताए गए हैं।