गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय और निर्विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इंस्टाग्राम आधारित वीडियो एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता ‘हरख बीकाणा’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से न्यूनतम एक मिनट का वीडियो या फोटो अपलोड करना होगा। साथ ही कंटेंट को Instagram पर जिला कलेक्टर बीकानेर के आधिकारिक हैंडल के साथ कोलैबरेट करना अनिवार्य होगा।
उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कंटेंट बीकानेर की कला, संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज, खान-पान, वेश-भूषा, हवेलियां और स्थापत्य कला पर आधारित होना चाहिए।
प्रतिभागी 18 अप्रैल सुबह 10 बजे से 20 अप्रैल शाम 6 बजे तक अपनी प्रविष्टियां अपलोड कर सकते हैं। इसी समय सीमा तक सभी वीडियो और फोटो का मूल्यांकन भी किया जाएगा।
निर्विकल्प फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. चंद्र शेखर श्रीमाली ने बताया कि प्रतियोगिता में बेस्ट कंटेंट, बेस्ट प्रेजेंटेशन, मैक्सिमम व्यूज और बेस्ट फोटोग्राफ जैसी श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया जाएगा।
विजेताओं को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस (21 अप्रैल) के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।