pulwama-attack-black-day-bihpur-nda-office

बिहपुर में पुलवामा हमले की बरसी पर मनाया गया काला दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बिहपुर के एनडीए कार्यालय में पुलवामा हमले की बरसी पर काला दिवस मनाया गया। भाजपा और एनडीए नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प लिया।

By : Local News of India
बिहपुर में पुलवामा हमले की बरसी पर मनाया गया काला दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बिहपुर एनडीए कार्यालय में पुलवामा हमले की बरसी पर काला दिवस मनाते भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

पुलवामा हमले की बरसी पर बुधवार को बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल भाजपा अध्यक्षों के साथ एनडीए घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने किया। इस दौरान पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प दोहराया गया।

बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक ईं. शैलेंद्र ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि पुलवामा हमला अमानवीयता और कायरता का काला अध्याय है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था।

उन्होंने कहा कि उस हमले में निर्दोष लोगों के जीवन का बलिदान हमें हमेशा यह याद दिलाता रहेगा कि मानवता के विरुद्ध ऐसे कुकृत्यों के खिलाफ हमें मजबूती से खड़ा होना होगा।

विधायक समेत दिनेश यादव, प्रभुनंदन चौधरी, उत्तम कुमार और ईं. कुमार गौरव ने कहा कि पूरा राष्ट्र आज भी उस हमले के पीड़ितों के दर्द और वेदना के साथ खड़ा है। आतंकवाद के विरोध में देश का संकल्प अटूट है और शहीदों की कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती।

कार्यक्रम में दिलीप सिंह, बाल्मिकी मंडल, ब्रजेश चौधरी, दिलीप महतो, रंजीत गुप्ता, ब्रजेश शर्मा नागर, कन्हैया झा, सदानंद मंडल, लालमोहन, सिंटू, अजय उर्फ माटो और कल्याण झा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा और एकता के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

पाकिस्तान अपने ही इलाके में क्यों कर रहा हवाई हमले? जानिए क्या है 'ऑपरेशन शाबान'

पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन शाबान' शुरू किया है। सेना हवाई और जमीनी कार्रवाई के जरिए उग्रवादी ठिकानों को निशाना बना रही है।