bhopal-ashoka-garden-murder-vijay-mewada-stab-case

‘बेटा’ कहकर समझाने पर हत्या: भोपाल में होटल संचालक को चाकू मारकर मौत, इलाके में बवाल

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां होटल संचालक विजय मेवाड़ा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ‘बेटा’ कहकर समझाने पर आरोपी भड़क गया और वारदात को अंजाम दिया।

By : Local News of India
‘बेटा’ कहकर समझाने पर हत्या: भोपाल में होटल संचालक को चाकू मारकर मौत, इलाके में बवाल

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 35 वर्षीय होटल संचालक विजय मेवाड़ा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और सोमवार सुबह परिजनों व स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, सुभाष कॉलोनी निवासी विजय मेवाड़ा अशोका गार्डन और कोलार इलाके में चाय की दो होटल संचालित करता था। रविवार देर रात करीब 1:30 बजे वह होटल बंद करने के बाद अपने कर्मचारियों को प्रगति नगर छोड़ने गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम और उसके साथियों फरमान, कालू और इमरान से हुई, जो कर्मचारियों के पुराने परिचित बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कर्मचारियों को अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उनके साथ अभद्रता की गई। इसी दौरान विजय ने बीच-बचाव करते हुए आरोपी को ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश की, जिससे विवाद और बढ़ गया। गुस्साए आसिफ ने चाकू निकालकर विजय के पेट में वार कर दिया, जबकि उसके साथियों ने मारपीट की। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल विजय को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अशोका गार्डन और कोहेफिजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह अशोका गार्डन थाने का घेराव कर विरोध जताया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम भी किया गया, जिसे पुलिस की समझाइश के बाद हटाया गया। हमीदिया अस्पताल की मॉर्चरी के बाहर भी हंगामे की स्थिति बनी रही।

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल और विशेष फोर्स तैनात की गई है। इस घटना ने राजधानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों ने नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि नए प्रावधानों से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की जान लेने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, वह पत्नी के अलग होने के बाद मानसिक तनाव में था।

पंजाब में महिला-बच्चों से जुड़े अपराधों की 2.31 लाख शिकायतें, हेल्प डेस्क पर मिलीं

पंजाब में महिला-बच्चों से जुड़े अपराधों की 2.31 लाख शिकायतें, हेल्प डेस्क पर मिलीं

पंजाब में महिला और बच्चों के खिलाफ अपराधों से जुड़ी 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पुलिस हेल्प डेस्क पर पहुंची हैं। सरकार ने शिकायतों के निपटारे के लिए व्यवस्था मजबूत की है।