लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Bhagwanpur थाना क्षेत्र के ग्राम बिनारसी में Ravidas Jayanti के दिन हुई गोलीबारी, दोहरी हत्या और हिंसा के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को रविदास जयंती की शोभायात्रा संपन्न होने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी विशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के युवक आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जवाबी हिंसा करते हुए आरोपी पक्ष के मांगेराम की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके साथ ही कुछ घरों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई।
मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी थी।
इसी क्रम में 3 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बिनारसी गांव से फरार आरोपी बबलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।