assam-illegal-liquor-seizure-cachar-police-action

असम में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 1800 लीटर IMFL जब्त, 4 गिरफ्तार

असम के कछार जिले में पुलिस ने चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमेंट ट्रकों से छिपाकर ले जाई जा रही 1800 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By : Local News of India
असम में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 1800 लीटर IMFL जब्त, 4 गिरफ्तार

Police seize illegal liquor hidden under cement sacks in trucks during crackdown in Assam’s Cachar district.

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Assam में विधानसभा चुनाव से पहले अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने कछार जिले में बड़ी कार्रवाई की है। Cachar district के गुमरा थाना क्षेत्र में मेघालय सीमा के दिगरखाल इलाके में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मेघालय से मिजोरम की ओर जा रहे सीमेंट लदे दो ट्रकों को चेकिंग के दौरान रोका। तलाशी लेने पर ट्रकों में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे गए 401 कार्टून इंडियन मेड फॉरेन लिकर (IMFL) बरामद किए गए।

दिगरखाल चेकगेट पर की गई इस कार्रवाई में कुल 1,804 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान असलम उद्दीन बरभुइया, फारुक इस्लाम, जुनैद अहमद और दिलदार हुसैन के रूप में हुई है।

गुमरा पुलिस चौकी के प्रभारी प्रणव मिली ने बताया कि यह कार्रवाई चुनाव से पहले अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।