agra-tenant-dispute-murder-knife-attack

आगरा में किरायेदारों के विवाद में हत्या, चाकू से हमला कर युवक की मौत

आगरा में एक ही मकान में रहने वाले दो किरायेदारों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी फरार है, पुलिस जांच में जुटी है

By : Local News of India
आगरा में किरायेदारों के विवाद में हत्या, चाकू से हमला कर युवक की मौत

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में किरायेदारों के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। शुक्रवार देर रात एक युवक ने दूसरे किरायेदार पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

न्यू आगरा थाना प्रभारी योगेश कुमार के अनुसार, नगला पदी स्थित राजू चक्की के पास एक मकान में दो किरायेदार अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। इनमें से एक जितेश शर्मा उर्फ जीतू और दूसरे मध्यप्रदेश निवासी गणेश वर्मा (42) अपनी नाबालिग बेटी के साथ रहते थे।

बताया गया कि देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। गणेश का आरोप था कि जीतू बिना अनुमति उसके कमरे में आकर उसे परेशान करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच तनाव बना हुआ था।

विवाद के दौरान आवेश में आकर जीतू ने गणेश के पेट में चाकू मार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गणेश को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक गणेश वर्मा हलवाई का काम करता था और लंबे समय से उसी मकान में रह रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।