सारण में यातायात व्यवस्था ध्वस्त

सारण में ट्रैफिक जाम से बेहाल शहर, परीक्षा केंद्रों तक दौड़ते छात्र

सारण में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान भीषण जाम से यातायात व्यवस्था चरमराई। छात्र समय पर केंद्र नहीं पहुंच पा रहे, एम्बुलेंस तक फंस रही हैं। जानिए पूरी खबर.....

By : Local News of India
सारण में ट्रैफिक जाम से बेहाल शहर, परीक्षा केंद्रों तक दौड़ते छात्र

सारण शहर की मुख्य सड़क पर परीक्षा के दौरान लगा भीषण ट्रैफिक जाम

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

सारण जिला मुख्यालय की सड़कों पर इन दिनों केवल परीक्षार्थी ही परीक्षा नहीं दे रहे बल्कि शहर की संपूर्ण यातायात व्यवस्था भी एक कठिन अग्निपरीक्षा से गुजर रही है।

सीबीएसई और बिहार बोर्ड की परीक्षाओं के दोहरे दबाव ने शहर की सूरत इस कदर बिगाड़ दी हैं। आलम यह है कि शहर की कोई ऐसी गली या मोहल्ला अछूता नहीं बचा है जहाँ जाम ने अपने पैर न पसारे हों। वाहनों का दबाव इतना अधिक है कि एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए एक इंच जमीन भी शेष नहीं बचती। दूसरी ओर सड़कों पर परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने के लिए हाँफते-दौड़ते परीक्षार्थी नजर आ रहे है। कई केंद्रों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि जाम के कारण छात्र समय पर परीक्षा हॉल नहीं पहुँच पा रहे हैं।

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने बड़े तामझाम के साथ विशेष ट्रैफिक थाने का निर्माण किया। इतना ही नहीं सुचारू संचालन के लिए पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गई। उम्मीद थी कि इन भारी-भरकम प्रशासनिक बदलावों से सड़कों पर राहत मिलेगी, लेकिन धरातल पर हकीकत इसके ठीक उलट है।

छपरा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता व समाजसेवी जितेंद्र कुमार का कहना है कि प्रशासन के तमाम दावों और नई नियुक्तियों के बावजूद जाम की समस्या घटने के बजाय और अधिक विकराल हो गई है। उनके अनुसार ढांचागत चुनौतियों और प्रशासनिक उदासीनता का ऐसा घालमेल पहले कभी नहीं देखा गया। जब जिम्मेदार अधिकारी और थाने धरातल पर अपना प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे, तो जनता का भरोसा सिस्टम से उठने लगा है।

शहर की हृदयस्थली कहे जाने वाले नगर पालिका चौक पर जाम से जूझ रहे पूर्व प्रधानाचार्य रामदयाल शर्मा अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहते हैं कि शहर विकास और विनाश के बीच फँस गया है। मुख्य सड़क पर निर्माणाधीन डबल डेकर पुल ने मार्ग को इतना संकरा कर दिया है कि दो गाड़ियाँ एक साथ नहीं निकल पातीं। वही जो वैकल्पिक मार्ग निचले इलाकों की ओर जाते हैं वे पूरी तरह अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं। अवैध कब्जों, सड़कों पर पसरी गंदगी और अव्यवस्था के कारण आम लोग इन रास्तों पर जाने से कतराते हैं। परिणामस्वरूप शहर का सारा ट्रैफिक दबाव एकमात्र लाइफलाइन मानी जाने वाली डाक बंगला रोड पर आ गया है। यह सड़क अपनी क्षमता से दस गुना ज्यादा बोझ सह रही है, जिससे हर दस मिनट पर यहाँ ट्रैफिक लॉक जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।

सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मी प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन उनकी मेहनत बेतरतीब पार्किंग और वाहनों के बेतहाशा दबाव के आगे बौनी साबित हो रही है। यदि जिला प्रशासन ने समय रहते वन-वे ट्रैफिक का कड़ाई से पालन नहीं कराया और अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर का प्रहार नहीं किया तो यह जाम किसी दिन बड़े हादसे या जानमाल की हानि का कारण बन सकता है। प्रशासन कागजी खानापूर्ति छोड़कर धरातल पर कड़े निर्णय ले, ताकि छात्रों का भविष्य और बीमारों की सांसें सुरक्षित रह सकें।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।