जीवन मंत्र डेस्क। घर में रखी सभी वस्तुओं का सकारात्मक या नकारात्मक असर हमारे जीवन पर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर वस्तुएं गलत जगह पर रखी रहती हैं तो हमें नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है। घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए अधिकतर लोग एक्वेरियम रखते हैं। इस संबंध में मान्यता है कि एक्वेरियम की मछलियां घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करती है। कोलकता की एस्ट्रोलॉजर डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार जानिए घर में एक्वेरियम रखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
> फिश एक्वेरियम को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इन दिशाओं में एक्वेरियम रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।
> ध्यान रखें कभी भी किचन में एक्वेरियम न रखें। किचन में फायर एनर्जी होती है और एक्वेरियम
वाटर एनर्जी का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार आग और पानी को एक साथ नहीं रखना चाहिए।
> अगर एक्वेरियम का पानी ज्यादा पुराना हो जाता है तो उससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है, इसलिए एक्वेरियम का पानी बदलते रहना चाहिए।
> एक्वेरियम में मछलियों की संख्या कम से कम नौ होनी चाहिए। इनमें से 8 मछली लाल और सुनहरे रंग की और 1 मछली काली होगी तो अच्छा रहेगा। काले रंग की मछली सुरक्षा का प्रतीक होती है और ये बुरी एनर्जी से घर की रक्षा करती है।
> अगर एक्वेरियम की कोई मछली मर जाए तो उसे तुरंत बाहर निकाल कर नदी या तालाब में बहा देना चाहिए। ध्यान रखें जिस रंग की मछली मरी हो, उसी रंग की नई मछली लाकर एक्वेरियम में जरूर डाल लेना चाहिए।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments