दिल्ली विधासभा मे आप की 9 मे से 8 महिला बनी विधायक

देश के प्रत्येक मतदाता के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी 103 वर्षीय हरदेई देवी हरियाणा में कांग्रेस टिकट बंटने पर सियासत हुई तेज टनकपुर मथुरा जंक्शन के बीच चलने वाली स्पेशल गाड़ी का 31 दिसंबर तक हुआ विस्तार राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की पहल मिशन 414 'रामायण' से Ranbir Kapoor- Sai Pallavi का फर्स्ट लुक आउट छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पिछले चुनाव के मुकाबले 1.3 प्रतिशत मतदान अधिक दर्ज किया गया लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला फतेहाबाद के अन्य राज्यों की सीमाओं से लगता क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके सड़कों पर चलाए सगन अभियान ट्रैफिक को रोककर ली जा रही है तलाशी निष्पक्ष चुनाव करवाने की तरफ उठाया गया कदम भारतीय वायु सेना ने डिजीलॉकर मंच के साथ एक परिवर्तनकारी डिजिटल यात्रा की शुरुआत की है पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत उत्तराखंड में 30 अप्रैल तक बारिश के आसारः मौसम विभाग राजस्थान-मतदान प्रतिशत राजस्थान-मौसम उत्तराखंड : नैनीताल के जंगलों में वनाग्नि पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद स्वीप कोषांग की ओर से जुबली पार्क में दीपोत्सव का आयोजन पर्यावरण संरक्षण के लिए पिछले 15 साल से प्रयासरत अशोक गुप्ता ने हिसार में सैंकड़ों पेड पौधे लगाए हैं हिसार निवासी रोहताश बेसहारा व बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करते हैं चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की बड़ग्रां पंचायत में पलानी पुल का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी बर्फवारी से किसान बागवानों की चिन्ता बढ़ी पीलीभीत में छात्र-छात्राओं को दी गई बेहतर भविष्य बनाने की जानकारी

दिल्ली विधासभा मे आप की 9 मे से 8 महिला बनी विधायक

Deepak Chauhan 12-02-2020 14:44:36

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारी गईं नौ में से आठ महिलाओं ने विजय हासिल कर पार्टी को शानदार जीत दिलाने में मदद पहुंचाई।

तीन प्रमुख दलों-- आप, भाजपा और कांग्रेस ने कुल 24 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। कांग्रेस ने सर्वाधिक 10 महिलाओं को टिकट दिया था।

आप की आतिशी को कालकाजी से निर्वतमान विधायक अवतार सिंह कालका के स्थान पर उतारा गया था। वह विधानसभा चुनाव जीत गईं। वह पिछले साल पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव हार गयी थीं।

दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी भी कालकाजी सीट से चुनाव मैदान में थीं। वह तीसरे नंबर पर आईं और उनकी जमानत जब्त हो गई।

कांग्रेस छोड़कर आप में आईं धनवती चंडेला ने भाजपा के रमेश खन्ना को हराकर राजौरी गार्डन सीट जीती। कांग्रेस से आप में आईं दूसरी
नेता राजकुमारी ढिंल्लो भाजपा के तेजेंदर पाल सिंह बग्गा को हराकर हरिनगर सीट जीती।

आप की बंदना कुमारी ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराकर शालीमार विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की। प्रीति तोमर ने भाजपा के तिलक राम गुप्ता को हराकर त्रीनगर सीट जीती। जनवरी में दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में अपने हलफनामे में गलत जानकारी देने को लेकर जितेंद्र तोमर के 2015 के निर्वाचन को दरकिनार कर दिया था। उसके बाद आप ने उनकी पत्नी प्रीति को विधानसभा चुनाव में उतारा।

आप की भावना गौड ने भाजपा के विजय पंडित को हराकर पालम सीट पर विजय दर्ज की। आप की प्रमिला टोकस ने भाजपा के अनिल कुमार शर्मा को हरा कर आर के पुरम सीट कब्जा की। आप की राखी बिड़लान ने भाजपा के करम सिंह करमा को हराकर मंगोलपुरी सीट पर विजय दर्ज की।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :