व्यक्ति की उंगलियां उसके भविष्य का आइना होती हैं। उंगलियों को देखकर व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ अनुमान लगाया जा सकता है। उंगली मोटी है या नुकीली, उसमें गांठ दिखाई देती हैं या नहीं, ये सभी व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं। हस्तरेखा विशेषज्ञ सुखविंदर सिंह से जानिए क्या कहती है आपकी उंगलियों की बनावट।
यदि उंगलियों के अग्र भाग नुकीले हों और उंगलियों में गांठ दिखाई न दे तो ऐसा व्यक्ति कला और साहित्य प्रेमी एवं धार्मिक विचारों वाला होता है। काम करने की क्षमता इनमें कम होती है। सांसारिक दृष्टि से ऐसे लोगों को अकर्मण्य श्रेणी का माना जाता है।
लम्बाई के हिसाब से अधिक लम्बी उंगलियों वाला व्यक्ति दूसरे के काम में हस्तक्षेप अधिक करता है।
लम्बी और पतली उंगलियों वाला व्यक्ति चतुर तथा
नीतिज्ञ होता है।
छोटी उंगलियों वाला व्यक्ति अधिक समझदार होता है।
बहुत छोटी उंगलियों वाला व्यक्ति सुस्त, स्वार्थी तथा क्रूर प्रवृति का होता है।
जिस व्यक्ति की पहली उंगली यानी अंगूठे के पास वाली उंगली बहुत बड़ी होती है वह व्यक्ति तानाशाही अर्थात् लोगों पर अपनी बातें थोपने वाला होता है।
यदि उंगलियां मिलाने पर तर्जनी और मध्यमा के बीच छेद हो तो व्यक्ति को 55 वर्ष की उम्र तक धन की कमी बनी रहती है।
यदि मध्यमा और अनामिका के बीच छिद्र हो तो व्यक्ति को जीवन के मध्य भाग में धन की कमी रहती है।
अनामिका और कनिष्का के बीच छिद्र बुढ़ापे में निर्धनता का सूचक है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments