खुशखबरी: अब फेल धान भी समर्थन मूल्य में खरीदेगी सरकार

देश के प्रत्येक मतदाता के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी 103 वर्षीय हरदेई देवी हरियाणा में कांग्रेस टिकट बंटने पर सियासत हुई तेज टनकपुर मथुरा जंक्शन के बीच चलने वाली स्पेशल गाड़ी का 31 दिसंबर तक हुआ विस्तार राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की पहल मिशन 414 'रामायण' से Ranbir Kapoor- Sai Pallavi का फर्स्ट लुक आउट छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पिछले चुनाव के मुकाबले 1.3 प्रतिशत मतदान अधिक दर्ज किया गया लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला फतेहाबाद के अन्य राज्यों की सीमाओं से लगता क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके सड़कों पर चलाए सगन अभियान ट्रैफिक को रोककर ली जा रही है तलाशी निष्पक्ष चुनाव करवाने की तरफ उठाया गया कदम भारतीय वायु सेना ने डिजीलॉकर मंच के साथ एक परिवर्तनकारी डिजिटल यात्रा की शुरुआत की है पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत उत्तराखंड में 30 अप्रैल तक बारिश के आसारः मौसम विभाग राजस्थान-मतदान प्रतिशत राजस्थान-मौसम उत्तराखंड : नैनीताल के जंगलों में वनाग्नि पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद स्वीप कोषांग की ओर से जुबली पार्क में दीपोत्सव का आयोजन पर्यावरण संरक्षण के लिए पिछले 15 साल से प्रयासरत अशोक गुप्ता ने हिसार में सैंकड़ों पेड पौधे लगाए हैं हिसार निवासी रोहताश बेसहारा व बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करते हैं चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की बड़ग्रां पंचायत में पलानी पुल का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी बर्फवारी से किसान बागवानों की चिन्ता बढ़ी पीलीभीत में छात्र-छात्राओं को दी गई बेहतर भविष्य बनाने की जानकारी

खुशखबरी: अब फेल धान भी समर्थन मूल्य में खरीदेगी सरकार

Khushboo Diwakar 14-05-2019 18:51:16

राज्य शासन ने जारी किए निर्देश

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के प्रक्रिया केन्द्रों के माध्यम से किसानों द्वारा उत्पादित धान बीज का क्रय किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान धान उत्पादन की दृष्टि से धान बीजों के योग्य नहीं पाए जाने पर उन्हें फेल भी किया जाता है। इन फेल धान बीजों का उपयोग चावल बनाकर खाने के रूप में किया जा सकता है, लेकिन इनका उपयोग बीज के रूप में नहीं किया जा सकता। खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय द्वारा बीज उत्पादक कृषकों के औसत अच्छे किस्म के फेल हुए धान बीजों, को समर्थन मूल्य पर समिति के माध्यम से खरीदे जाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार फेल धान बीज औसत अच्छी किस्म का होने पर ही खरीदी केन्द्र में क्रय किए जाएंगे। कृषक द्वारा उक्त धान को खरीदी केन्द्र पर लाए जाने पर प्रक्रिया केन्द्र प्रभारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही धान समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाएगा। धान के भारत
सरकार द्वारा निर्धारित औसत अच्छे किस्म का स्पेशीफिकेशन, समितियों में प्रदर्शित किया जाएगा। बीज निगम के प्रक्रिया केन्द्र प्रभारी के द्वारा कृषक को फेल धान बीज के संबंध में प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। यह बीज 31 मई 2019 तक खरीदे जाएंगे।

धान खरीदी हेतु पंजीकृत कृषक को अधिकतम 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान विक्रय करने की पात्रता निर्धारित की गई है। अतः कृषक द्वारा फेल धान बीज विक्रय की पात्रता उसके द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की पात्रता की सीमा तक होगी। उदाहरण स्वरूप यदि किसी पंजीकृत कृषक के द्वारा धान बोवाई का रकबा 2 एकड़ है एवं उसके द्वारा 20 क्विंटल धान विक्रय समर्थन मूल्य पर किया जा चुका है तो वह फेल धान बीज 10 क्विंटल की सीमा तक ही विक्रय कर सकता है।

किसानों से कहा गया है कि वे धान विक्रय करते समय अपने क्षेत्र की समिति में पंजीकृत कृषक कोड नंबर साथ में लावे। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को भुगतान, धान का परिवहन एवं निराकरण खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 हेतु निर्धारित नीति के अनुसार की जाए।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :