प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा दिन-रात तैयारी में लगी हुई है। खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इसकी कमान संभाल रखी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल शहर के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की खुद बैठक ली। यहां उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को टारगेट देते हुए 25 सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने को कहा।
तीन जगह होने वाले कार्यक्रमों में 500-500 के करीब पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया था। सीएम विधानसभा चुनाव में भी लोकसभा चुनाव वाला
फार्मूला अपना रहे हैं। करनाल जिले में 17 मंडल हैं। करनाल विधान सभा में चार मंडल आते हैं। प्रेम नगर मंडल, शहरी मंडल, अर्बन मंडल और काछवा मंडल शामिल हैं।
हर मंडल में 15 से 17 पदाधिकारी होते हैं, लेकिन चुनाव के समय मंडल में 700 से 800 कार्यकर्ता काम करते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने हर मंडल में पदाधिकारियों, कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुखों सहित हर एक मंडल से 500 कार्यकर्ताओं को बैठक में बुलाया। सीएम ने और कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत की।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments