अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया I
Nepal के Makwanpur जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। थाहा नगरपालिका–12 टिस्टुड इलाके में Tribhuvan Rajpath पर बीती रात एक ट्रक पलटने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
जानकारी के मुताबिक काठमांडू से हेटौंडा जा रहा ट्रक अचानक मैकेनिकल खराबी के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में चालक ध्रुब घले घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक अभी भी सड़क पर ही पड़ा है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। प्रशासन द्वारा सड़क को जल्द से जल्द खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल यातायात पूरी तरह ठप है।