लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
नेपाल में राजनीतिक हलचल के बीच पूर्व वित्त मंत्री और CPN-UML के उपाध्यक्ष बिष्णु पौडेल को मनी लॉन्ड्रिंग जांच मामले में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल के मनी लॉन्ड्रिंग जांच विभाग के अनुरोध पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
अधिकारियों के अनुसार, पौडेल को सुरखेत से हिरासत में लिया गया और आगे की जांच के लिए काठमांडू लाने की तैयारी की जा रही है। मामले में वित्तीय लेनदेन और संभावित अनियमितताओं की जांच की जा रही है।
बिष्णु पौडेल नेपाल की प्रमुख राजनीतिक पार्टी CPN-UML के वरिष्ठ नेता हैं और देश के वित्त मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी से नेपाल की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।
मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में नेपाल की जांच एजेंसियां हाल के समय में कई प्रभावशाली नेताओं और अधिकारियों से जुड़े मामलों की जांच कर रही हैं।