acharya-pulak-sagar-grand-welcome-pratapgarh-after

14 साल बाद प्रतापगढ़ पहुंचे राष्ट्रीय जैन संत आचार्य पुलक सागर, भव्य स्वागत से गूंजा शहर

राष्ट्रीय जैन संत आचार्य पुलक सागर का 14 वर्ष बाद प्रतापगढ़ आगमन हुआ। जैन बोर्डिंग से जूना मंदिर परिसर तक भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

By : Local News of India

एल एन आई न्यूज़ एजेंसी , 

प्रतापगढ़ , 8 जून :राष्ट्रीय जैन संत आचार्य पुलक सागर का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत के साथ आगमन हुआ | 14  वर्ष बाद प्रतापगढ़ आगमन को लेकर जैन समाज के साथ साथ सभी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला | आचार्य पुलक सागर ओजस्वी प्रवचनों और आध्यात्मिक संदेशों के धनी और देशभर में विख्यात राष्ट्रीय जैन संत है | आचार्य पुलक सागर का मंगल प्रवेश जैन बोर्डिंग से प्रारम्भ हुआ , जहाँ से विशाल चल समारोह निकाला गया | समारोह में बड़ी संख्या में युवा , महिलाएं , और समाजजन शामिल हुए | बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। श्रद्धालु भक्ति भाव से नृत्य करते हुए आचार्य के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर जूना मंदिर परिसर  तक पहुंचे।
मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आचार्य की आरती उतारी तथा पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य के स्वागत के लिए शहर के मुख्य मार्गों को आकर्षक तोरण द्वारों  से सजाया गया | पूरे मार्ग पर आध्यात्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।
आचार्य के जूना मंदिर परिषर  पहुंचने पर धर्मसभा का आयोजन हुआ, जिसमें आचार्य पुलक सागर ने धर्म, संस्कार और मानव जीवन के मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।  आचार्य के प्रतापगढ़ आगमन को जैन समाज ने ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताया। श्रद्धालुओं में पूरे दिन उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

संबंधित सामग्री

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों ने नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि नए प्रावधानों से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, SIT कर रही जांच

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, SIT कर रही जांच

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित अनियमितता मामले में निलंबित BKTC कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया गया है। SIT मामले की जांच कर रही है।

अमरनाथ यात्रियों का खोया सामान पुलिस ने लौटाया, कैब से बरामद हुए नकदी और दस्तावेज

अमरनाथ यात्रियों का खोया सामान पुलिस ने लौटाया, कैब से बरामद हुए नकदी और दस्तावेज

अमरनाथ यात्रियों का कैब में छूटा सामान पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बरामद कर लिया गया। यात्रियों को नकदी और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित वापस सौंपे गए।

राजस्थान में रुक-रुककर बारिश, श्रीगंगानगर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान में रुक-रुककर बारिश, श्रीगंगानगर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। वहीं श्रीगंगानगर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे के मौसम पर नजर रखी है।

योगिनी एकादशी 2026: जानें व्रत की तारीख, पारण समय और महत्व

योगिनी एकादशी 2026: जानें व्रत की तारीख, पारण समय और महत्व

योगिनी एकादशी 2026 को लेकर तारीख की उलझन बनी हुई है। गृहस्थ 10 जुलाई और वैष्णव परंपरा के लोग 11 जुलाई को व्रत रखेंगे। पारण का समय भी जानें।