jhabua-hanuman-jayanti-celebration-devotional-even

झाबुआ में हनुमान जयंती की धूम, भक्ति में डूबे श्रद्धालु, देर रात तक गूंजे भजन

झाबुआ जिले में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, हवन और भंडारे के साथ श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।

By : Local News of India
झाबुआ में हनुमान जयंती की धूम, भक्ति में डूबे श्रद्धालु, देर रात तक गूंजे भजन

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मध्य प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले में चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला हनुमान जयंती पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के शहरों और गांवों में स्थित हनुमान मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मंदिरों में श्री हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, यज्ञ, हवन और संकीर्तन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। थांदला स्थित श्री हनुमान अष्ट मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ देर रात तक चलता रहा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

रानापुर, पेटलावद, मेघनगर और पिपलौदा सहित विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में भी विशेष आयोजन हुए। हिडिंबा वन क्षेत्र, तारखेड़ी, पीपलखूंटा और सुखेड़ा के प्राचीन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इन स्थानों पर हर वर्ष की तरह इस बार भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अनुष्ठान संपन्न हुए।

मंदिरों में भगवान हनुमान का विशेष श्रृंगार किया गया और भक्तों ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किए। कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूरे जिले में दिनभर और देर रात तक भक्ति का माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालु श्रीराम और हनुमानजी के जयकारों के साथ धार्मिक उत्सव में शामिल होते रहे।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।