गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Varanasi के भेलूपुर थाना क्षेत्र में स्थित मदरसा जामिया हमीदिया रिजविया में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। लिफ्ट टूटकर गिरने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में मृत युवक की पहचान आसिफ आदिल (22) और घायल की पहचान हसनैन रजा (20) के रूप में हुई है, जो मदनपुरा क्षेत्र के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मदरसे में आयोजित निकाह कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और चार मंजिला इमारत के कम्युनिटी हॉल में जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक फेल होकर तीन मंजिल नीचे गिर गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्राथमिक जांच में लिफ्ट का तार टूटना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।