raja-raghuvanshi-murder-case-police-mistake-sonam

790 पन्नों की चार्जशीट बेअसर, पुलिस की गलती से मिली सोनम को जमानत

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मजबूत चार्जशीट के बावजूद पुलिस की बड़ी गलती के कारण आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई।

By : Local News of India
790 पन्नों की चार्जशीट बेअसर, पुलिस की गलती से मिली सोनम को जमानत

790 पन्नों की चार्जशीट बेअसर, पुलिस की गलती से मिली सोनम को जमानत

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

राजा रघुवंशी मर्डर केस में 790 पन्नों की चार्जशीट होने के बावजूद मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलना अब बड़ा सवाल बन गया है। दरअसल, मेघालय पुलिस की एक गंभीर गलती ने पूरे केस को कमजोर कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने हत्या की सही धारा (BNS 103(1)) की जगह गलत धारा 403(1) दर्ज कर दी, जो इस केस पर लागू ही नहीं होती थी।

कोर्ट ने इसे आरोपी को गिरफ्तारी के सही कारण न बताने और उसके मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के रूप में माना, जिसके चलते सोनम को जमानत मिल गई।

इसके अलावा पुलिस यह भी स्पष्ट नहीं कर पाई कि गिरफ्तारी के समय आरोपी को उचित कानूनी सहायता मिली या नहीं, जिससे केस और कमजोर हुआ।

हालांकि चार्जशीट में हत्या की पूरी साजिश, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और कई अहम सबूत शामिल थे, लेकिन प्रक्रिया में हुई इस बड़ी चूक ने आरोपी को राहत दिला दी। अब इस मामले में पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

 

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।