गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Panskura रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 31 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, दो ट्रॉली बैग में कुल 29 पैकेटों में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया था। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों को बैग संदिग्ध लगे, जिसके बाद तलाशी ली गई और भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
Kharagpur डिवीजन के जीआरपी एसआरपी मितुन कुमार दे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया और इसे कहां भेजने की योजना थी। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक, हाल के दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज किया गया है और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।