30 से ज्यादा यात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर

नारायणपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 3 की मौत, 15 से ज्यादा लोग गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में झारा घाट के पास पिकअप वाहन पलटने से 3 लोगों की मौत और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वाहन में 30 से अधिक लोग सवार थे।

By : Local News of India
नारायणपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 3 की मौत, 15 से ज्यादा लोग गंभीर घायल

नारायणपुर–ओरछा मार्ग पर झारा घाट के पास दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन और राहत-बचाव कार्य में जुटी पुलिस व स्थानीय लोग।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला में नारायणपुर ओरछा मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाट के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दुर्घटना में 2 महिलाओं सहित कुल 3 लोगों की मौत हो गई।जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बतायें जा रहे हैं। मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया है।कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। सड़क की खराब हालत तथा वहां चालकों की लापरवाही के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं।

नारायणपुर पुलिस ने बताया है कि हादसा देर रात 9 बजे के बाद नारायणपुर ओरछा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम झारा घाट के पास हुआ।रायनार क्षेत्र से वापस लौट रहे कमर्शियल पिकअप वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। वाहन घटनास्थल पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जिसमें पति पत्नी शामिल है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी झारा थाना से पुलिस और सुरक्षा बल के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल 108 संजीवनी एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल नारायणपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।