भालू का शिकार कर खाल बेचने की साजिश

कांकेर में भालू का शिकार कर खाल की तस्करी करने वाले 11 आरोपित गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने अवैध रूप से भालू का शिकार कर उसकी खाल की तस्करी करने वाले 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर खाल, जाल, हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की।

By : Local News of India
कांकेर में भालू का शिकार कर खाल की तस्करी करने वाले 11 आरोपित गिरफ्तार

कांकेर जिले में पुलिस द्वारा बरामद की गई जंगली भालू की खाल और शिकार में इस्तेमाल किए गए उपकरण।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के गोण्डाहूर थाना पुलिस ने अवैध रूप से वन्य प्राणी भालू का शिकार कर उसकी खाल की तस्करी करने वाले 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से जंगली भालू की खाल, शिकार में उपयोग किए गए जाल, छुरी, कुल्हाड़ी और एक मोटर साइकिल बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 51 तथा बीएनएस की धारा 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना जिला पुलिस के अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दी जा सकती है।

पुलिस ने आज शुक्रवार काे बताया कि थाना गोण्डाहूर पुलिस को 11 मार्च काे बीट भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से जंगली भालू का शिकार कर उसकी खाल की तस्करी कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक राखेचा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने ग्राम कुरूशबोडी में आरोपित रामसू मण्डावी के खेत स्थित लाड़ी (मकान) में दबिश दी, जहां से सूखी अवस्था में एक जंगली भालू की खाल बरामद की गई। पूछताछ में अन्य आरोपितों की संलिप्तता सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपिताें ने ग्राम ढोरकट्टा और हलांजूर के बीच जंगल में भालू का शिकार किया था। इसके बाद उसे केसो राम गावडे के खेत स्थित लाड़ी में लाकर काटा गया, मांस पकाकर खाया गया तथा खाल को सुखाकर बिक्री के लिए रखा गया था। घटनास्थल से बांस के डंडे, खून से सनी मिट्टी, चूल्हे की राख, कोयला और लकड़ी भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक जंगली भालू की खाल, एक मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-19/बीक्यू-3181, पांच जाल, एक छुरी और एक कुल्हाड़ी बरामद किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश सोनी, सउनि एवेरतुस केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक बाबूलाल गावडे तथा आरक्षक चंदन कुलदीप, महेश मण्डावी, पालेश्वरी सलाम, किरण दुग्गा और श्याम कुमार गावडे का याेगदान रहा।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।