ghaziabad-digital-arrest-bank-manager-fraud

वीडियो कॉल, फर्जी कोर्ट और 12 दिन का 'डिजिटल अरेस्ट'... गाजियाबाद के रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ₹2.20 करोड़ की ठगी

गाजियाबाद में साइबर ठगों ने 84 वर्षीय रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी को 12 दिन तक 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर ₹2.20 करोड़ की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को पुलिस, ईडी अधिकारी और जज बताकर वीडियो कॉल पर

By : Local News of India

गाजियाबाद में 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी से ₹2.20 करोड़ की साइबर ठगी, जांच में जुटी पुलिस।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 84 वर्षीय रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी को 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने करीब 2.20 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी और जज बताकर वीडियो कॉल पर फर्जी अदालत लगाई और दंपति को 12 दिनों तक मानसिक दबाव में रखा।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित को सबसे पहले व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम का इस्तेमाल करोड़ों रुपये के कथित बैंक घोटाले में हुआ है। इसके बाद गिरफ्तारी का डर दिखाकर उन्हें किसी से बात न करने और लगातार वीडियो कॉल पर रहने के लिए मजबूर किया गया।

अगले दिन वीडियो कॉल पर कथित ईडी अधिकारी और फिर एक फर्जी जज के सामने पेश किया गया। जांच और संपत्ति सत्यापन के नाम पर ठगों ने दंपति से अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। इतना ही नहीं, ठगों के कहने पर पीड़ित ने लगभग 70 लाख रुपये उधार लेकर भी उनके खातों में भेज दिए। 22 मई से 4 जून के बीच कुल ₹2,19,73,003 रुपये पांच अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए।

जब दंपति को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने गाजियाबाद साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और मनी ट्रेल की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भारत में 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। कोई भी पुलिस, ईडी, सीबीआई या अदालत वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती और न ही जांच के नाम पर किसी सरकारी खाते में पैसे जमा कराने को कहती है। ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।