defence-stocks-rise-india-record-lakh-crore

भारत के रिकॉर्ड डिफेंस प्रोडक्शन से चमके शेयर, पारस डिफेन्स और HAL समेत कई कंपनियों में तेजी

भारत का रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड ₹1.78 लाख करोड़ पहुंच गया। इस खबर के बाद पारस डिफेन्स, HAL और अन्य डिफेंस कंपनियों के शेयरों में 12% तक की तेजी देखने को मिली।

By : Local News of India
भारत के रिकॉर्ड डिफेंस प्रोडक्शन से चमके शेयर, पारस डिफेन्स और HAL समेत कई कंपनियों में तेजी

भारत के रिकॉर्ड ₹1.78 लाख करोड़ रक्षा उत्पादन के बाद डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी, पारस डिफेन्स और HAL रहे निवेशकों के फोकस में।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

नई दिल्ली। भारत के रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। देश का रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड ₹1.78 लाख करोड़ तक पहुंचने की खबर के बाद निवेशकों का भरोसा डिफेंस सेक्टर पर बढ़ा।

इस तेजी का सबसे ज्यादा फायदा पारस डिफेन्स and स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को मिला, जिसके शेयरों में करीब 12 फीसदी तक उछाल दर्ज किया गया। वहीं हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड(HAL) के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक भारत का रक्षा उत्पादन पिछले वर्षों में लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2025-26 का ₹1.78 लाख करोड़ का आंकड़ा पिछले साल के ₹1.54 लाख करोड़ से करीब 15.6% ज्यादा है और पांच साल पहले की तुलना में इसमें बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है।

डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत अभियान, घरेलू निर्माण को बढ़ावा और रक्षा निर्यात में बढ़ोतरी को इस विकास का प्रमुख कारण माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ते उत्पादन और सरकारी नीतियों से आने वाले समय में रक्षा कंपनियों पर बाजार की नजर बनी रह सकती है।

संबंधित सामग्री

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने फिल्म 'सतलुज' विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म सच्चाई की तलाश और न्याय की भावना को सामने रखती है।

मानसून का कहर: उत्तराखंड में भूस्खलन, J&K में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तूफान से तबाही

मानसून का कहर: उत्तराखंड में भूस्खलन, J&K में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तूफान से तबाही

देश के पहाड़ी राज्यों में मानसून ने रौद्र रूप दिखाया है। उत्तराखंड में भूस्खलन, जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तेज हवाओं व बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

ज्ञानवापी, मथुरा और संभल विवाद: सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता पहल से पक्षकारों ने किया इनकार

ज्ञानवापी, मथुरा और संभल विवाद: सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता पहल से पक्षकारों ने किया इनकार

ज्ञानवापी, मथुरा और संभल के धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में पक्षकारों ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता पहल में शामिल होने से इनकार कर दिया है। अब मामलों की सुनवाई अदालतों में जारी रहेगी।

कतर के पूर्व अमीर के सम्मान में आज भारत में राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा

कतर के पूर्व अमीर के सम्मान में आज भारत में राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा

कतर के फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर भारत आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक मना रहा है। तिरंगा आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे।

पूर्व कतर अमीर शेख हमद अल थानी के निधन पर भारत में एक दिन का राजकीय शोक घोषित

पूर्व कतर अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर भारत सरकार ने सोमवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।