अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
नई दिल्ली, 05 मार्च। ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि यूरोपीय बाजारों में भी खरीदारी का माहौल रहा।
अमेरिका में एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.78 प्रतिशत बढ़कर 6,869.50 अंक पर बंद हुआ, वहीं नैस्डेक 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,815.87 अंक पर पहुंच गया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में हल्की गिरावट देखी जा रही है।
यूरोपीय बाजारों में भी तेजी का रुख रहा। एफटीएसई, सीएसी और डीएएक्स इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।
एशियाई बाजारों में भी आज मजबूती देखने को मिल रही है। निक्केई, शंघाई, हैंग सेंग और कोस्पी समेत कई प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट की मजबूती का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है।