जारी हुआ UPTET रिजल्ट

देश के प्रत्येक मतदाता के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी 103 वर्षीय हरदेई देवी हरियाणा में कांग्रेस टिकट बंटने पर सियासत हुई तेज टनकपुर मथुरा जंक्शन के बीच चलने वाली स्पेशल गाड़ी का 31 दिसंबर तक हुआ विस्तार राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की पहल मिशन 414 'रामायण' से Ranbir Kapoor- Sai Pallavi का फर्स्ट लुक आउट छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पिछले चुनाव के मुकाबले 1.3 प्रतिशत मतदान अधिक दर्ज किया गया लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला फतेहाबाद के अन्य राज्यों की सीमाओं से लगता क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके सड़कों पर चलाए सगन अभियान ट्रैफिक को रोककर ली जा रही है तलाशी निष्पक्ष चुनाव करवाने की तरफ उठाया गया कदम भारतीय वायु सेना ने डिजीलॉकर मंच के साथ एक परिवर्तनकारी डिजिटल यात्रा की शुरुआत की है पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत उत्तराखंड में 30 अप्रैल तक बारिश के आसारः मौसम विभाग राजस्थान-मतदान प्रतिशत राजस्थान-मौसम उत्तराखंड : नैनीताल के जंगलों में वनाग्नि पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद स्वीप कोषांग की ओर से जुबली पार्क में दीपोत्सव का आयोजन पर्यावरण संरक्षण के लिए पिछले 15 साल से प्रयासरत अशोक गुप्ता ने हिसार में सैंकड़ों पेड पौधे लगाए हैं हिसार निवासी रोहताश बेसहारा व बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करते हैं चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की बड़ग्रां पंचायत में पलानी पुल का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी बर्फवारी से किसान बागवानों की चिन्ता बढ़ी पीलीभीत में छात्र-छात्राओं को दी गई बेहतर भविष्य बनाने की जानकारी

जारी हुआ UPTET रिजल्ट

Gauri Manjeet Singh 08-04-2022 15:01:12

गौरी मंजीत सिंह, 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

UPTET Result 2021 Live Updates : यूपीटीईटी रिजल्ट updeled.gov.in पर जारी कर दिया गया है। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार प्राथमिक स्तर की टीईटी में 39 और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 28 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं। 21 जनवरी को आयोजित प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए पंजीकृत 12,91,628 अभ्यर्थियों में से 11,47,090 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 4,43,598 (38.67 या 39 प्रतिशत) पास हैं। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए पंजीकृत 8,73,553 अभ्यर्थियों में से 7,65,921 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 2,16,994 (28.33 या 28 प्रतिशत) सफल हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व लॉगइन पासवर्ड की मदद से अपने नतीजे देख सकते हैं।  

UPTET Result 2022 : लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें 

UPTET Result 2021 Live Updates : यहां देखें यूपीटीईटी रिजल्ट लाइव अपडेट 

Fri, 08 Apr 2022 02:35 PM 
UPTET Result 2021: वेबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध नहीं, अभ्यर्थी परेशान 
रिजल्‍ट की घोषणा कर दी गई है लेकिन रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। कुछ देर में लिंक एक्टिवेट होगा और छात्र अपने मार्क्स देख सकेंगे। 
 

Fri, 08 Apr 2022 02:26 PM 
UPTET Result 2021 Live Updates: 2011 से अब तक साल दर साल कितने हुए पास। 
वर्ष : उत्तीर्ण 
2011 : 5,72,499 
2013 : 1,02,755 
2014 : 1,94,700 
2015 : 1,46,415 
2016 : 75,364 
2017 : 94,311 
2018 : 5,74,783 
2019 : 3,54,703 
2021 : 6,60,592 
कुल : 21,15,530 


Fri, 08 Apr 2022 02:10 PM 
UPTET Result 2021 Live Updates: सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने जारी किया यूपीटीईटी रिजल्ट 
सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार प्राथमिक स्तर की टीईटी में 39 और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 28 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं। 21 जनवरी को आयोजित प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए पंजीकृत 12,91,628 अभ्यर्थियों में से 11,47,090 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 4,43,598 (38.67 या 39 प्रतिशत) पास हैं। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए पंजीकृत 8,73,553 अभ्यर्थियों में से 7,65,921 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 2,16,994 (28.33 या 28 प्रतिशत) सफल हैं। गुरुवार को जारी संशोधित उत्तरकुंजी में प्राथमिक के पांच और उच्च प्राथमिक स्तर के तीन प्रश्नों को डिलीट करते हुए सभी अभ्यर्थियों को अंक देने का निर्णय लिया था। 

Fri, 08 Apr 2022 02:08 PM 
कुल 6,60,592 अभ्यर्थी पास 
प्राइमरी और अपर प्राइमरी दोनों स्तरों पर कुल 6,60,592 अभ्यर्थी पास हुए हैं। 


Fri, 08 Apr 2022 01:51 PM 
UPTET Result Declared : रिजल्ट जारी 
6.60 लाख अभ्यर्थी पास हुए हैं। सचिव परीक्षा नियामक अनिल भूषण ने रिजल्ट घोषित किया। प्राइमरी लेवल पर 38% फ़ीसदी, अपर प्राइमरी में 28% अभ्यर्थी पास हुए हैं। प्राथमिक स्तर पर 4 लाख 43 हजार 598 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर 2 लाख 16 हजार 994 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 

Fri, 08 Apr 2022 01:43 PM 
UPTET Result 2021 : नहीं खुल रही वेबसाइट, रिजल्ट चंद मिनटों में आने के आसार 
UPTET Result 2021 : यूपीटीईटी की वेबसाइट नहीं खुल रही है। कयास लगाए जा रहे है कि रिजल्ट अपलोड किया जा रहा है।  

Fri, 08 Apr 2022 01:41 PM 
UPTET 2021 : यूपीटीईटी कुछ ही देर में वेबसाइट पर होने वाला है अपलोड 
- यूपीटीईटी कुछ ही देर में वेबसाइट पर अपलोड होने वाला है। वेबसाइट हेवी ट्रैफिक की वजह से धीमा चल रही है। जल्द ही रिजल्ट का लिंक वेबसाइट पर दिखने लगेगा।  


Fri, 08 Apr 2022 01:13 PM 
updeled.gov.in , UPTET Result 2021 : 2011 में हुई थी टीईटी की शुरुआत 
updeled.gov.in , UPTET Result 2021 :  एनसीटीई के निर्देश पर टीईटी की शुरुआत 2011 में हुई थी, तब से राज्य में भी यह परीक्षा हो रही है। केंद्र सरकार साल में दो बार, जबकि प्रदेश सरकार वर्ष में एक बार परीक्षा कराती रही है। 2012 में इम्तिहान नहीं हुआ। इसके बाद 2020 में कोरोना के चलते परीक्षा नहीं हो सकी। आज 2021 यूपीटीईटी रिजल्ट का इंतजार है। 

Fri, 08 Apr 2022 01:10 PM 
UPTET Result 2021 : 5 साल की बजाय आजीवन मान्य हुआ यूपीटीटीईटी सर्टिफिकेट 
पहले यूपीटीईटी का सर्टिफिकेट 5 साल मान्य था। लेकिन योगी सरकार ने इसे लाइफटाइम वैलिड कर दिया। लेकिन आगामी शिक्षक भर्ती में आयु संबंधी नियमों पर भी खरा उतरना होगा। आयु मानक से अधिक नहीं होनी चाहिए।  

Fri, 08 Apr 2022 12:58 PM 
UPTET Result 2021 : यहां जानें किस वर्ष कितने अभ्यर्थियों ने किया यूपीटीईटी पास 
UP TET Result 2021 :  जानें किस वर्ष कितने अभ्यर्थियों ने किया यूपीटीईटी पास 
वर्ष : उत्तीर्ण 
2011 : 572499 
2013 : 102755 
2014 : 194700 
2015 : 146415 
2016 : 75364 
2017 : 94311 
2018 : 574783 
2019 : 354703 
कुल : 21,15,530 


Fri, 08 Apr 2022 12:45 PM 
UP TET Result 2021 : यूपीटेट मिनिमम पासिंग मार्क्स का नियम 
यूपीटेट पास करने के लिए कुछ न्यूनतम अंक तय किए गए हैं। कम से कम इतने मार्क्स क्वलिफाइ करने वाले अभ्यर्थियों को लाने जरूरी हैं। जनरल और EWS को 60 फीसदी और 90 मार्क्स, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 55 फीसदी और 82.5 मार्क्स, अनुसूचित जाति (एससी) 55 फीसदी और 82.5 मार्क्स, अनुसूचित जनजाति (एसटी) 55 फीसदी और 82.5 मार्क्स। 

Fri, 08 Apr 2022 12:34 PM 
UPTET Upper Primary Level Result 2021 : यूपीटीईटी उच्च प्राथमिक स्तर पास अभ्यर्थी इन विद्यालयों में नौकरी के लिए कर सकते हैं आवेदन 
यूपीटीईटी अपर प्राइमरी लेवल पास अभ्यर्थी इन स्कूलों में कर सकते हैं आवेदन  

- ऐसे सभी स्कूल जो राज्य सरकार द्वारा संचालित हों। 
- स्थानीय निकाय व जिन्हें राज्य सरकार/ बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर संबद्धता/ मान्यता प्रदान की गई हो। 
- जो राज्य सरकार से सहायता प्राप्त हों।  
- ऐसे समस्त स्कूल जिन्हें किसी भी राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त हो तथा जिन्हें राज्य सरकार द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया हो। 

Fri, 08 Apr 2022 12:26 PM 
UPTET Result 2021 : यूपीटीईटी प्राइमरी लेवल पास अभ्यर्थी इन स्कूलों में कर सकते हैं आवेदन 
UPTET Result 2021 :  यूपीटीईटी प्राथमिक स्तर पास अभ्यर्थी इन स्कूलों में कर सकते हैं आवेदन  

- ऐसे सभी स्कूल जो राज्य सरकार द्वारा संचालित हों। 
- स्थानीय निकाय व जिन्हें राज्य सरकार/ बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर संबद्धता/ मान्यता प्रदान की गई हो। 
- जो राज्य सरकार से सहायत प्राप्त हों।  
- ऐसे समस्त स्कूल जिन्हें किसी भी राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त हो तथा जिन्हें राज्य सरकार द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया हो। 


Fri, 08 Apr 2022 12:14 PM 
UPTET Result 2021 Live Updates : लॉगिन डिटेल्‍स फिर से प्राप्त करने का तरीका 
UPTET Result 2021  - बहुत से ऐसे उम्मीदवार होंगे जो अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नवंबर भूल गए होंगे। या उनका रोल नंबर कहीं खो गया होगा। इस नंबर के बिना वह रिजल्ट चेक नहीं कर सकेंगे। यहां जानें कैसे आप उसे फिर से हासिल कर सकते हैं -  
- स्‍टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं। 
- स्‍टेप 2: अब यूपीटीईटी परीक्षा लिंक पर क्लिक करें। 
- स्‍टेप 3: स्‍क्रीन पर दिख रहे रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें। 
- अब फॉरगॉट रोल नंबर/ रजिस्‍ट्रेशन नंबर लिंक पर क्लिक करें। 
- स्‍टेप 5: अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें। 
- स्‍टेप 6: सब्मिट करें और रजिस्‍ट्रेशन नंबर पाएं। 

Fri, 08 Apr 2022 11:50 AM 
UP TET Result 2021 : इससे पहले 2019 यूपीटीईटी का आया था रिजल्ट 
यूपीटीईटी परीक्षा कोरोना के चलते करीब दो साल की देरी से हुई और फिर विधानसभा चुनावों के चलते रिजल्ट में देरी हुई। ऐसे में करीब 18 लाख युवाओं के अपने रिजल्ट का इंतजार है। इससे पहले 2019 यूपीटीईटी का रिजल्ट आया था। यूपीटीईटी 2019 में 23.41 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे।  

Fri, 08 Apr 2022 11:42 AM 
UPTET Result 2021 : परीक्षा नियामक प्राधिकारी की तैयारी पूरी 
UPTET Result 2021 :  परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज ने भी परिणाम जारी करने की तैयारी कर ली है। शासन की अनुमति के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने भी बुधवार से रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी थी। विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर संशोधित उत्तरकुंजी गुरुवार को जारी की गई और आज रिजल्ट इसी आंसर-की के आधार पर जारी होगा। 


Fri, 08 Apr 2022 11:29 AM 
UPTET Result 2021 : क्या रहेगी यूपीटीईटी की कटऑफ 
यूपीटीईटी रिजल्ट के बाद कटऑफ भी जारी होगी। सामान्य वर्ग व आरक्षित वर्ग की कटऑफ अलग अलग होगी। कटऑफ मार्क्स पाने वाले अभ्यर्थी पास होंगे। कटऑफ भी uppbpb.gov.in पर चेक की जा सकेगी। 

Fri, 08 Apr 2022 11:25 AM 
Sarkari Result - खत्म होने वाला है 18 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार 
UPTET sarkari result 2021: कुछ घंटो बाद 18 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। पास होने अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती निकलने पर उसमें आवेदन कर सकेंगे। स्कोर कम होने पर उन्हें भविष्य में होने वाली यूपीटीईटी में भी बैठने का मौका मिलेगा। 

Fri, 08 Apr 2022 10:59 AM 
UPTET Result 2021 : यूपीटीईटी में किन विषयों से आते हैं प्रश्न 
यूपीटीईटी में बाल विकास एवं शिक्षण विधा से 30 प्रश्न आते हैं जो 30 अंकों के होते हैं। भाषा प्रथम (हिंदी) से भी 30 प्रश्न आते हैं जो 30 अंकों के होते हैं। भाषा द्वितीय (अंग्रेजी व उर्दू या संस्कृत में से कोई एक) से भी 30 प्रश्न आते हैं जो 30 अंकों के होते हैं। गणित व पर्यावरणीय अध्यनन से भी 30-30 अंकों के 30-30 प्रश्न आते हैं। 

Fri, 08 Apr 2022 10:47 AM 
UPTET Result 2021 : 150 मिनट की होती है यूपीटीईटी परीक्षा 
यूपीटीईटी परीक्षा कुल 150 मिनट की होती है। इसमें मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न होते हैं। नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। सरकार के नियम के मुताबिक परीक्षा सामान्य: वर्ष में एक बार आयोजित की जाएगी। 

Fri, 08 Apr 2022 10:39 AM 
UPTET Result 2021 : यूपीटीईटी को लेकर परीक्षा नियामक प्राधिकारी के कार्य 
सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा विषय विशेषज्ञों का चयन करके प्रश्न पत्रों का निर्माण कराया जाता है। साथ ही उनकी छपाई व रिजल्ट भी तैयारी किया जाता है। परीक्षा ओएमआर आंसरशीट पर कराई जाती है। इसके परीक्षा एजेंसी का चयन व उसके भुगतान की राशि भी तय की जाती है। 
 

Fri, 08 Apr 2022 10:26 AM 
UPTET Result 2021 : परीक्षा नियामक प्राधिकारी को यूपीटीईटी की जिम्मेदारी 
यूपी सरकार ने राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी कराने की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज को दे रखी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ही परीक्षा की विज्ञप्ति निकालने से लेकर परिणाम जारी करने तक सभी कामकाज देखता है। 
 

Fri, 08 Apr 2022 10:17 AM 
UPTET Result : टीईटी कराने के पीछे तर्क 
- यह भर्ती प्रक्रिया में शिक्षक गुणवत्ता का ऱाष्ट्रीय स्तर और मानक लाएगा।  
- यह शिक्षा संस्थानों व इन संस्थानों के शिक्षक व छात्रों को अपने निष्पादन स्तरों में आगे सुधार के लिए प्रेरित करेगा।  
- इससे सभी संबंधित को एक सकारात्मक संकेत जाएगा कि सरकार शिक्षक गुणवत्ता पर विशेष जोर दे रही है।  

Fri, 08 Apr 2022 10:09 AM 
Sarkari Result Live - UPTET रिजल्ट कितने बजे जारी होगा 
यूपीटीईटी रिजल्ट आज 8 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे जारी होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के परिणाम updeled.gov.in पर घोषित करेगा। 
 

Fri, 08 Apr 2022 10:02 AM 
UPTET 2021 : कई राज्य नहीं कराते हैं अपनी पात्रता परीक्षा 
UPTET 2021 :  एनसीटीई के नियमों के मुताबिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले टीचर ही सरकारी स्कूलों में अध्यापक बन सकते हैं। लेकिन कई राज्य अपनी पात्रता परीक्षा नहीं कराते हैं, ऐसे वह केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का स्कोर स्वीकार करते हैं। यूपी में सरकारी स्कूलों में यूपीटीईटी व सीटीईटी दोनों का स्कोर स्वीकार किया जाता है। 

Fri, 08 Apr 2022 09:49 AM 
UPTET 2021 : क्यों होती है यूपीटीईटी 
UPTET 2021 : दरअसल बच्चों के फ्री एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (एनसीटीई) दवारा जारी की गई अधिसूचना के तहत कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होने के लिए किसी व्यक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता तय की गई हैं। नियम के मुताबिक शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होने के लिए एक टीईटी पास करना आवश्यक योग्यता रखी गई है। टीईटी का आयोजन एनसीटीई द्वारा तय किए गए नियमों के मुताबिक होगा।  

Fri, 08 Apr 2022 09:32
AM 
UPTET Sarkari Result Live : रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से देख सकेंगे रिजल्ट 
जो उम्‍मीदवार यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन कर डाउनलोड कर सकेंगे। कुछ समय बाद पास अभ्यर्थियों को उनके सर्टिफिकेट भी इश्यू कर दिए जाएंगे। 

Fri, 08 Apr 2022 09:21 AM 
Sarkari Result Live : यूपीटीईटी में दोनों पेपर होते हैं एक ही दिन 
यूपीटीईटी में पेपर-1 और पेपर-2 दोनों एक ही दिन आयोजिते होते हैं। परीक्षा ऑफलाइन मोड यानी पेन-पेपर मोड से होती है।  

Fri, 08 Apr 2022 09:20 AM 
UPTET Result 2021 : यूपीटीईटी में होते हैं दो पेपर 
UPTET Result 2021 : यूपीटीईटी में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 उन अभ्यर्थियों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक को पढ़ाने की पात्रता पाना चाहते हैं। जबकि पेपर-2 उन अभ्यर्थियों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 तक को पढ़ाने की पात्रता पाना चाहते हैं। दो अभ्यर्थी प्राइमरी और अपर प्राइमरी दोनों कक्षाओं को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर पास करने होंगे। 

Fri, 08 Apr 2022 09:10 AM 
UPTET Result 2021 : जानें यूपीटीईटी परीक्षा के बारे में 
यूपीटीईटी रिजल्ट आज जारी होने जा रहा है। यूपीटीईटी रिजल्ट असल में एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। इसके जरिए यूपी सरकार के प्राइमरी (कक्षा एक से 5) और अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) स्कूलों में पढ़ाने की पात्रता मिलती है।  

Fri, 08 Apr 2022 08:40 AM 
यूपी में अब UPTET की तर्ज पर होगा MTET, जानें कैसे ली जाएगी परीक्षा 
उत्तर प्रदेश में अब सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित होने वाले टीचर्स एजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की तर्ज पर मदरसा टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (एमटीईटी) आयोजित होगा। प्रदेश सरकारी मान्यता प्राप्त व अनुदानित मदरसों में अब मदरसा प्रबंधक सीधे अपने स्तर पर रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती नहीं कर पाएंगे। हिन्दुस्तान से बातचीत में मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डा.इफ्तेखार जावेद ने यह जानकारी दी। 

Fri, 08 Apr 2022 08:28 AM 
UPTET Result 2021: लाइफटाइम मान्य होगा यूपीटीईटी सर्टिफिकेट 
CTET की तरह ही यूपीटीईटी का सर्टिफिकेट भी लाइफटाइम मान्य होगा। उसके स्कोर की वैधता ताउम्र मान्य रहेगी। हालांकि अभ्यर्थी अपने स्कोर को सुधारने के लिए फिर से यूपीटीईटी में बैठ सकता है। 

Fri, 08 Apr 2022 08:04 AM 
Sarkari Result Live : यूपीटीईटी पेपर लीक में कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी 
उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर 2021 को यूपी टीईटी परीक्षा ( UPTET Exam Result ) 75 जिलों में कुल 273 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई। इस मामले में जांच एसटीएफ को दी गई। इसके बाद कई आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। 

Fri, 08 Apr 2022 07:51 AM 
UPTET Result 2021: रिजल्ट ऐसे करें चेक 
UPTET रिजल्ट ऐसे करें चेक 
- आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in या पर जाएं। 
- यहां रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें 
- अपना रोल नंबर समेत सभी डिटेल्स डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।  

Fri, 08 Apr 2022 07:33 AM 
UPTET Result 2022 Live Updates : सीएम योगी के निर्देश के बाद रिजल्ट व भर्तियों में तेजी 
UPTET Result 2022 Live Updates : कुछ दिन पहले सीएम योगी ने विभिन्न लटकीं भर्तियों व भर्ती परीक्षाओं को में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने समस्त चयन आयोगों, बोर्डों के अध्यक्षों के साथ बैठक भी की थी। बैठक में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड, उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के अध्यक्षों के साथ ही मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक, अपर मुख्य सचिव गृह, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा मौजूद थे।  

Fri, 08 Apr 2022 07:29 AM 
UPTET Result Passing Marks : जानें यूपीटेट कटऑफ और पासिंग मार्क्स 
UPTET Result 2021 : जानें यूपीटेट कटऑफ और पासिंग मार्क्स 
जनरल और ईडबल्यूएस - 60 फीसदी और 90 मार्क्स 
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 55 फीसदी और 82.5 मार्क्स 
अनुसूचित जाति (एससी) 55 फीसदी और 82.5 मार्क्स 
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 55 फीसदी और 82.5 मार्क्स 

Fri, 08 Apr 2022 07:16 AM 
UPTET Result 2021: संदीप सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही शुरू हो गया था काउंटाउन 
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही यूपीटीईटी रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया था। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया था। अनुमति मिलते ही रिजल्ट की डेट जारी कर दी गई। 

Fri, 08 Apr 2022 07:13 AM 
updeled.gov.in , UPTET Result 2021: जानें कैसा रहा था यूपीटीईटी 2019 का रिजल्ट 
updeled.gov.in , UPTET Result 2021: पिछली बार के यूपीटीईटी रिजल्ट पर भी गौर कर लेना चाहिए। पिछली बार यूपीटीईटी 2019 में 23.41 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे।  उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2019 राज्य भर में 1514716 परीक्षार्थियों ने दी थी। इनमें से 354703 अभ्यर्थी पास हुए थे। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 29.74 प्रतिशत तो उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में मात्र 11.46 प्रतिशत परीक्षार्थी ही सफल हुए थे।  

Fri, 08 Apr 2022 07:11 AM 
UPTET Result 2021 : यूपीटीईटी आंसर-की 22 अप्रैल तक रहेगी उपलब्ध 
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की फाइनल आंसर की गुरुवार को जारी कर दी गई । इससे पहले प्रोविजनल आंसर-की 27 जनवरी को आयोजित की गई थी। इस पर ऑनलाइन आपत्तियां मंगाई गईं। इन सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। रिजल्ट इसी पर बेस्ड होगा। यह आंसर की 22 अप्रैल तक वेबसाइट  updeled.gov.in पर जाकर पर उपलब्ध रहेगी। 

Fri, 08 Apr 2022 07:09 AM 
UPTET Result 2021 : शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं की सरकार से गुहार 
शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं ने कहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने 16200 पदों पर भर्ती निकालने की बात कही थी जो न्यायसंगत नहीं है। प्रशिक्षुओं की मांग है कि यूपीटीईटी 2021 के परिणाम के बाद 51112 और 16200 पदों को जोड़कर करीब 70 हजार पदों पर नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए। 

Fri, 08 Apr 2022 07:07 AM 
UPTET Result 2021 : बेरोजगार युवाओं ने शिक्षक भर्ती सरकार को याद दिलाया उसका वादा 
डीएलएड परिवार के बेरोजगारी के दुख को मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षामंत्री दूर करने का प्रयास करें। सरकार ने वादा किया था कि बेसिक में 51112 पद रिक्त हैं जिसे अगली भर्ती के माध्यम से पूरा किया जाएगा। सरकार ने शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर पद सृजन के लिए कमेटी का गठन किया था जिसकी रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं हुई।  

Fri, 08 Apr 2022 07:04 AM 
Sarkari Result 2022 Live Updates : यूपीटीईटी रिजल्ट के बाद 70000 शिक्षक भर्ती निकाले की मांग 
प्रशिक्षित बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यूपीटीईटी का परिणाम घोषित होने के बाद परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग की है। शिक्षक भर्ती अभियान से जुड़े पंकज मिश्रा का कहना है कि डीएलएड का प्रशिक्षण 2017 से प्रारम्भ किया गया। उससे पहले इसका नाम बीटीसी था। 2017 के बाद 2018 व 2019 बैच के प्रशिक्षुओं को मिलाकर करीब 5 लाख से ज्यादा ने प्रशिक्षण लिया लेकिन पिछले पांच सालों में शिक्षक भर्ती का एक पद भी नहीं निकला। 

Fri, 08 Apr 2022 06:55 AM 
updeled.gov.in यूं चेक करें UP TET result 
आज यूं चेक करें यूपीटीईटी रिजल्ट 
- updeled.gov.in पर जाएं। 
- होम पेज पर दिए गए UPTET लिंक पर क्लिक करें। 
- प्राइमरी के लिए UPTET 2021 PRIMARY RESULT और अपर प्राइमरी के लिए UPTET 2021 UPPER PRIMARY RESULT के लिंक पर क्लिक करें । 
- PDF खुलने पर अपना रोल नंबर सर्च करें। 

Fri, 08 Apr 2022 06:51 AM 
Sarkari Result Live : UPTET Result 2021 : रिजल्ट में देरी पर सोशल मीडिया पर फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा 
रिजल्ट में देरी को लेकर सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों ने पिछले दिनों अपना गुस्सा जमकर जाहिर किया। उनका कहना था कि पहले चुनाव, फिर परिणाम, उसके बाद विभागों का बंटवारा... उसके बाद भी रिजल्ट जारी नहीं हो पा रहा है। वह कर रहे थे कि नई भर्तियों की बात बाद में करें, पहले यूपीटीईटी का रिजल्ट जारी होना चाहिए। यह परीक्षा तीन सालों से लटकी हुई है।  

Fri, 08 Apr 2022 06:46 AM 
UPTET Result 2021 : यूपीटीईटी रिजल्ट जारी करने में क्यों हुई देरी 
UPTET Result 2021 : विधानसभा चुनाव के कारण UP TET Result जारी नहीं हो सके थे। चुनाव के बाद शपथग्रहण और मंत्रिमंडल गठन में समय लग गया। इसके बाद विभागों का बंटवारा हुआ। लेकिन इस बीच परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली। अब आखिरकार शासन की अनुमति मिलने के बाद परिणाम जारी किया जा रहा है। 

Fri, 08 Apr 2022 06:42 AM 
UPTET 2021 : कुल 84.15 फीसदी ने दी थी यूपीटीईटी परीक्षा 
यूपीटीईटी परीक्षा 2021 का आयोजन 23 जनवरी को दो शिफ्टों में किया गया था। इसमें कुल 21,65,179 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से कुल 18,22,112 (84.15 फीसदी) सम्मिलित हुए थे। प्राथमिक स्तर के लिए आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 12,91,627 अभ्यर्थियों में से 10,73,302 (83.09) उपस्थित हुए थे। उच्च प्राथमिक स्तर के लिए पंजीकृत 8,73,552 अभ्यर्थियों में से 7,48,810 (85.72) उपस्थित हुए थे।  

Fri, 08 Apr 2022 06:38 AM 
UPTET Result 2021 : यूपीटेट पास अभ्यर्थी बनेंगे शिक्षक बनने के पात्र 
UPTET Result 2021 , updeled.gov.in : यूपीटीईटी पास अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। रिजल्ट के बाद जल्द ही इन्हें यूपीटीईटी क्वालिफाई का सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा।  

Fri, 08 Apr 2022 06:36 AM 
Sarkari Result 2022 Live : इन 4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे UPTET Result 
How to Check uptet result : यूं चेक करें यूपीटीईटी रिजल्ट 
1- परीक्षा नियामक यूपीटीईटी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं। 
2- यहां रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें 
3- अब आपके सामने सेलेक्टड उम्मीदवारों की लिस्ट दिखने लगेगी। 
4- इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।  

Fri, 08 Apr 2022 06:33 AM 
UPTET Result 2021 : 21 लाख कराया था यूपीटीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन, 18 लाख ने दी थी परीक्षा 
UPTET Result 2021 : उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई परीक्षा के लिए 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। करीब 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। आज इन लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। 

Fri, 08 Apr 2022 06:32 AM 
UPTET Result 2021 : यूपीटीईटी में 9 प्रश्नों के बदले विकल्प 
यूपीटीईटी 2021 में नौ प्रश्नों के उत्तर के विकल्प बदल दिए गए है। परीक्षा नियामक की ओर से जारी उत्तरकुंजी के बाद छात्रों ने आपत्ति दर्ज की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए नियामक ने उच्च प्राथमिक के चार और प्राथमिक के पांच प्रश्नों के विकल्प को बदल दिया है। 

Fri, 08 Apr 2022 06:29 AM 
UPTET Result 2021 : यूपीटेट उत्तर कुंजी में कौन-कौन से प्रश्न मिले गलत 
UPTET Result 2021 : प्राथमिक स्तर की टीईटी में मनोविज्ञान के पहले, अंग्रेजी के प्रश्न संख्या 61, 64, 69 को गलत माना गया है। वहीं, संस्कृत का प्रश्न संख्या 64 गलत माना गया है। उच्च प्राथमिक में उर्दू के प्रश्न संख्या 68, विज्ञान वर्ग के प्रश्न संख्या 137 और सामाजिक वर्ग के प्रश्न संख्या 119 को गलत माना गया है। 

Fri, 08 Apr 2022 06:26 AM 
UPTET Result 2021 : 8 प्रश्न मिले गलत, सभी के मार्क्स सभी कैंडिडेट्स को मिलेंगे 
UPTET Result 2021 :  परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने गुरुवार को यूपीटीईटी फाइनल आंसर-की जारी की थी। प्रश्न पत्र में 8 प्रशनों को गलत माना गया है। अब इन सभी के मार्क्स सभी परीक्षार्थियों को दिए जाएंगे। इसमें पांच प्रश्न प्राथमिक और तीन उच्च प्राथमिक के हैं।  

Fri, 08 Apr 2022 06:23 AM 
UPTET Result 2021 date time today : आज दोपहर में यूपीटेट रिजल्ट की उम्मीद 
UPTET Result 2021 time today : नियामक ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 का परिणाम आज जारी करने की घोषणा की है। लेकिन यह नहीं बताया है कि नतीजे किस समय घोषित किए जाएंगे। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि नतीजे दोपहर में 2-3 बजे के आसपास जारी कर दिए जाएंगे।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :