तीन अर्थशास्त्रियों को मिला इकोनॉमिक्स के लिए नोबेल प्राइज

देश के प्रत्येक मतदाता के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी 103 वर्षीय हरदेई देवी हरियाणा में कांग्रेस टिकट बंटने पर सियासत हुई तेज टनकपुर मथुरा जंक्शन के बीच चलने वाली स्पेशल गाड़ी का 31 दिसंबर तक हुआ विस्तार राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की पहल मिशन 414 'रामायण' से Ranbir Kapoor- Sai Pallavi का फर्स्ट लुक आउट छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पिछले चुनाव के मुकाबले 1.3 प्रतिशत मतदान अधिक दर्ज किया गया लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला फतेहाबाद के अन्य राज्यों की सीमाओं से लगता क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके सड़कों पर चलाए सगन अभियान ट्रैफिक को रोककर ली जा रही है तलाशी निष्पक्ष चुनाव करवाने की तरफ उठाया गया कदम भारतीय वायु सेना ने डिजीलॉकर मंच के साथ एक परिवर्तनकारी डिजिटल यात्रा की शुरुआत की है पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत उत्तराखंड में 30 अप्रैल तक बारिश के आसारः मौसम विभाग राजस्थान-मतदान प्रतिशत राजस्थान-मौसम उत्तराखंड : नैनीताल के जंगलों में वनाग्नि पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद स्वीप कोषांग की ओर से जुबली पार्क में दीपोत्सव का आयोजन पर्यावरण संरक्षण के लिए पिछले 15 साल से प्रयासरत अशोक गुप्ता ने हिसार में सैंकड़ों पेड पौधे लगाए हैं हिसार निवासी रोहताश बेसहारा व बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करते हैं चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की बड़ग्रां पंचायत में पलानी पुल का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी बर्फवारी से किसान बागवानों की चिन्ता बढ़ी पीलीभीत में छात्र-छात्राओं को दी गई बेहतर भविष्य बनाने की जानकारी

तीन अर्थशास्त्रियों को मिला इकोनॉमिक्स के लिए नोबेल प्राइज

Anjali 10-10-2022 17:26:10

अंजलि  
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  
नई दिल्ली -अर्थशास्त्र के क्षेत्र में साल 2022 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है. इस बार ये पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों को दिया गया है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में इकोनॉमिक्स साइंस के लिए 2022 का स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार देने का फैसला किया है. 

नोबेल समिति ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि इन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को बैंकों और वित्तीय संकट पर उनके काम के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है. 2021 में भी अर्थशास्त्र के लिए तीन लोगों को ये पुरस्कार दिया गया था. पिछले साल डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को उनके कामों के लिए इकोनॉमिक्स का नोबेल प्राइज मिला था. 

वर्ष 2022 के लिए नोबेल पुरस्कार की ये अंतिम घोषणा है. इस साल नोबेल
प्राइज की घोषणा 3 अक्टूबर से शुरू हुई थी. सबसे पहले स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को निएंडरथल डीएनए पर उनके काम के लिए चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया था. इसके बाद 4 अक्टूबर को तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से भौतिकी में पुरस्कार जीता था. फ्रांसीसी एलेन एस्पेक्ट, अमेरिकी जॉन एफ क्लॉसर और ऑस्ट्रियाई एंटोन ज़िलिंगर को क्वांटम भौतिकी पर उनके काम के लिए नोबेल प्राइज मिला था. 

केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार 5 अक्टूबर को अमेरिकी कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी और के. बैरी शार्पलेस और डेनिश वैज्ञानिक मोर्टन मेल्डल को क्लिक रसायन विज्ञान पर उनके काम के लिए प्रदान किया गया. फ्रांसीसी लेखक एनी अर्नॉक्स ने गुरुवार को साहित्य के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार जीता, जबकि नोबेल शांति पुरस्कार शुक्रवार को बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी समूह मेमोरियल और यूक्रेनी संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को दिया गया. 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :