PM मोदी की नई टीम दिखी फूल फार्म में, मंत्रियों ने आज से संभालना कार्यभार

तीर्थन घाटी के भिंडी थाच में शहीद लगन चन्द मेमोरियल कप सीजन-4 का सफल समापन। युवा मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन तीन नए आपराधिक कानूनों पर रायपुर में हुई कार्यशाला उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य की जांच के लिए डॉक्टरों की तैनाती सोशल मीडिया पर पुलिस वर्दी में ’गैर पुलिसिंग मुद्दों’ पर वीडियो अपलोड करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई-राजस्थान स्पाइनल मस्क्यूलर एट्रॉफी इंजेक्शन-राजस्थान एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय-रिजल्ट पेशाब में प्रोटीन आने का कारण भोपाल गैस त्रासदी-सुनवाई बिलासपुर पुलिस ने एक युवक और दो नाबालिगों को प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार आइपीएल सट्टे में लाखों का दाँव लगाने वाले तीन सटोरिये पकड़े गए शराब और नकदी बरामद मोहला-मानपुर के ग्राम संबलपुर में नवीन पुलिस कैंप की स्थापना मल्लिकार्जुन खड़गे ने की गोरखपुर में जनसभा मतदान प्रतिशत हेतु जन जागरण कार्यक्रम चित्रकूट आज का राशिफल हापुड सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत,एक गंभीर ब्लड चढ़ाने से गर्भवती और दो नवजात की मौत सीकर : भारतीय शिक्षण मंडल के 55वें स्थापना दिवस पर व्याख्यानमाला आयोजित ऊंची उड़ान का“ कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ी

PM मोदी की नई टीम दिखी फूल फार्म में, मंत्रियों ने आज से संभालना कार्यभार

Anjali Yadav 08-07-2021 11:58:24

अंजलि यादव,          
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,          


नई दिल्ली: पीएम मोदी की नई टीम पूरे फार्म में नजर आ रही है. मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों ने आज से अपना कार्यभार संभालना शुरु कर दिया है. गुरुवार सबसे पहले नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने मंत्रालय का कामकाज संभाला, बता दें कि उनके पास IT मंत्रालय भी है. तो वहीं प्रमोशन पाने वाले अनुराग ठाकुर ने भी सुबह-सुबह ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय का चार्ज अपने हाथ में लिया. मालूम हो अश्विनी से पहले पीयूष गोयल रेलमंत्री थे और सूचना-प्रसारण मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर के पास था. 
आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी नए मंत्रियों के साथ आज मीटिंग भी करने वाले हैं. मालूम हो कि 07 जुलाई को 'मोदी सरकार 2' में पहली बार कैबिनेट विस्तार हुआ है, जिसमें 43 नए सदस्यों को शामिल किया है. 43 नए मंत्रियों में से 15 ने कैबिनेट मंत्री बने हैं तो वहीं 28 को राज्यमंत्री बनाया गया है. इसके बाद मोदी कैबिनेट में अब कुल मंत्रियों की संख्या 77 हो गई है, नियम के मुताबिक कैबिनेट में 81 मंत्री हो सकते हैं. 

 

किसको कौन सा मंत्रालय मिला 

राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री 

अमित शाह- गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री 

नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री 

निर्मला सीतारमण-
वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री 

नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि और किसान कल्याण मंत्री 

डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश मंत्री 

अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामलों के मंत्री 

स्मृति जुबिन ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री 

पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और जनता मंत्री वितरण और कपड़ा मंत्री 

धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री, कौशल विकास मंत्री और उद्यमिता 

प्रल्हाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री, खान मंत्री 

नारायण तातू राणे- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री 

सर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री 

मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री 

डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री 

गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री 

ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्री 

रामचंद्र प्रसाद सिंह- इस्पात मंत्री 

अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री और संचार मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्री प्रौद्योगिकी 

पशुपति कुमार पारस- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री 

गजेन्द्र सिंह शेखावत- जल शक्ति मंत्री 

किरण रिजिजू- कानून और न्याय मंत्री 

राज कुमार सिंह- विद्युत मंत्री, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री 

हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, आवास और शहरी मामलों के मंत्री 

मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्री 

भूपेंद्र यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्री, श्रम और रोजगार मंत्री 

डॉ. महेंद्र नाथ पांडे- भारी उद्योग मंत्री 

पुरुषोत्तम रूपाला- मत्स्य पालन, पशुपालन मंत्री 

जी. किशन रेड्डी- संस्कृति मंत्री;, पर्यटन मंत्री, उत्तर पूर्वी विकास मंत्री 

अनुराग सिंह ठाकुर- सूचना और प्रसारण मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :