नई दिल्ली,Localnewsofindia-मुकेश अंबानी पिछले 6 महीने से हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। वह भी ऐसे समय में जब कोरोना की वजह से आर्थिक गतिविधियां ठप रही हैं। यह जानकारी हुरुन इंडिया और आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपनी रिपोर्ट में दी है। आज आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2020 का नौवां एडिशन जारी किया गया। 31 अगस्त 2020 तक 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक की संपत्ति वाले भारत के सबसे धनी लोग इस लिस्ट में शामिल होते हैं।
9 वें साल लगातार पहले स्थान पर अंबानी
इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल टाॅप पोजीशन पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल आय 6,58,400 करोड़ रुपए है। पिछले 12 महीनों में उनकी कुल संपत्ति में 73% की बढ़ोतरी हुई है। 2020 के एडिशन में 828 भारतीय शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 63 साल अंबानी ने लॉकडाउन के दौरान यानी मार्च से अगस्त तक के बीच में हर घंटे 90 करोड़ रुपए
के हिसाब से कमाई की है। वर्तमान में अंबानी एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
अंबानी के बाद हिंदुजा ब्रदर्स दूसरे पायदान पर
लंदन स्थित हिंदुजा बंधुओं (एसपी हिंदुजा, अपने तीन भाइयों के साथ) ने 1,43,700 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इनकी कुल संपत्ति 1,43,700 करोड़ बताई गई है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर 1,41,700 करोड़ की संपत्ति के साथ HCL के संस्थापक शिव नादर हैं। उसके बाद चौथे स्थान पर गौतम अदानी और परिवार और पांचवें स्थान पर अजीम प्रेमजी हैं।
राधाकिशन दमानी को मिली जगह
एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक राधाकिशन दमानी को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में सातवें स्थान पर जगह मिली है। टॉप 10 की सूची में अन्य नामों में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक, सन फार्मा के दिलीप सांघवी और शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के साइरस पालनजी मिस्त्री और शापूर पालनजी मिस्त्री शामिल हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments