रामपुर। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह रामपुर पहुंचे। वह जिले की केमरी नगर पंचायत के चेयरमैन अंसार अहमद की बेटी की शादी में शामिल हुए। साथ ही साथ खून से पत्र लिखने वाले साथियों से मुलाकात कर उनका आभार जताया और हौसला अफजाई की। इसके अलावा मीडिया से बातचीत में
भाजपा पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान से यह ज़ाहिर हुआ है की पूरे देश में भाजपा की ज़मानत ज़ब्त होने जा रही है। इण्डिया गठबंधन की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है। जनता भाजपा के जुल्म और ज्यादतियों का जवाब वोट से देने जा रही है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments