जो देश के पिछले 67 साल में नहीं हुआ क्या अब मोदी के नेतृत्व में होगा

पीलीभीत में गोमती नदी को रात में ही शारदा नहर से दिया गया पानी पीलीभीत से सुहाना हो जाएगा लखनऊ का सफर, आज से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन पांचवें चरण की अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही झारखंड की तीन सीटों चतरा, हजारीबाग और कोडरमा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू अयोध्या में राम लला को समर्पित कीं रामायण पर ड्राइंग व क्राफ्ट की अभ्यास पुस्तिकाएं झारखंड में चौथे चरण के लोकसभा सीट के लिए 65 प्रत्याशियों ने किया नामांकन प्रवेश प्रक्रिया- यूजी-पीजी दूसरा चरण मतदान मौसम-राजस्थान अनूपगढ़ : सिंचाई पानी को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच आज होगी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में जोर-शोर से जारी है मतदान आज का राशिफल पुलिस ने लेवी मांगनेवाले दो अपराधियों को हथियार सहित दबोचा Karauli : श्री महावीर जी में भगवान जिनेन्द्र की निकली रथ यात्रा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बीच स्थित नहरों का जंक्शन है खास 29 को कल्पना सोरेन गांडेय से करेगी नामांकन बीजापुर के आराध्य देव चिकटराज मेले का हुआ समापन उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगातार जारी कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन फॉर्म जमा - झाबुआ रामपुर पहुंचे संजय सिंह, कहा- इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार

जो देश के पिछले 67 साल में नहीं हुआ क्या अब मोदी के नेतृत्व में होगा

Deepak Chauhan 23-05-2019 14:59:46

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. रुझानों से एक बात तय हो गई है कि केंद्र में बीजेपी एक बार फिर से अपनी सरकार बनाती दिख रही है. कांग्रेस तमाम प्रयासों के बावजूद भी सफल होती नहीं दिख रही है. कई बड़े गढ़ में वह हारती दिख रही है. बीजेपी अब देश के इतिहास में पहली गैर कांग्रेस पार्टी है, जो लगातार दूसरी बार अपने बहुमत के आधार पर सरकार बनाने जा रही है.


इससे पहले देश के 67 साल के चुनावी इतिहास में ये कभी नहीं हुआ, जब किसी गैर कांग्रेसी सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वापसी की हो. देश में पहली बार 1952 में चुनाव हुए थे, उसके बाद अब तक लोकसभा चुनाव 2019 को मिलाकर 17 चुनाव हुए हैं. तब से लेकर अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ जब कोई गैर कांग्रेसी सरकार आई हो और उसने पांच साल पूरा करने के बाद सत्ता में वापसी की हो. लेकिन 2019 में ये इतिहास पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी बदलने जा रही है. अब तक मिले रुझानों के आधार पर ये कहा जा रहा है कि बीजेपी फिर से अपने दम पर सत्ता पर कब्जा जमाने जा रही है.


पहली बार केंद्र में 10 साल के लिए सत्ता से बाहर होगी कांग्रेस

देश के चुनावी इतिहास में ये पहली बार होने जा रहा है कि कांग्रेस केंद्र की सत्ता से 10 साल के लिए बाहर होगी. 1952 में देश में पहली बार चुनाव हुए. उसके बाद 1972 तक लगातार कांग्रेस ही सत्ता में रही. इंदिरा गांधी ने जब देश में जब आपातकाल लगाया और उसके बाद 1977 में चुनाव हुए तो जनता पार्टी ने सरकार बनाई। 


हालांकि जनता पार्टी का शासन ज्यादा दिन नहीं चला और दो साल में
ही सरकार गिर गई. 1980 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस की सरकार बनी. 1984 में इंदिरा की हत्या के बाद राजीव गांधी को ऐतिहासिक बहुमत मिला था. 1989 में हुए चुनाव में एक बार फिर सत्ता बदली और जनता दल के नेतृत्व में सरकार बनी. लेकिन दो प्रधानमंत्रियों (वीपी सिंह और चंद्रशेखर) की अदला बदली के बावजूद ये सरकार दो साल ही चल पाई.


1991 में एक बार फिर से कांग्रेस ने सरकार बनाई. 1996 में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी, 13 दिन की सरकार भी बनाई, लेकिन बाद में वाम मोर्चे की सरकार बनी. ये सरकार भी अपना कार्यकाला पूरा नहीं कर पाई. 1998 में फिर से चुनाव हुए. वाजपेयी ने 13 महीने की सरकार बनाई.


1999 में फिर से बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनी. पांच साल का कार्यकाल पूरा किया. 2004 में जब चुनाव हुए तो कांग्रेस सत्ता में आ गई. इसके बाद 2009 में कांग्रेस ने जीत हासिल की. अब 2014 के बाद 2019 में भी बीजेपी सरकार बनाने जा रही है.


अब तक हुए चुनावों पर एक नजर

पहली लोकसभा   1951-52      कांग्रेस

दूसरी लोकसभा    1957        कांग्रेस

तीसरी लोकसभा    1962       कांग्रेस

चौथी  लोकसभा    1967       कांग्रेस

पांचवीं लोकसभा     1971      कांग्रेस

छठी  लोकसभा     1977      जनता पार्टी

सातवीं लोकसभा     1980      कांग्रेस

आठवीं लोकसभा     1984      कांग्रेस

नौवीं लोकसभा      1989      जनता दल

दसवीं लोकसभा      1991     कांग्रेस

11वीं लोकसभा       1996    बीजेपी/संयुक्त मोर्चा

12वीं लोकसभा       1998    बीजेपी एनडीए

13वीं लोकसभा       1999     बीजेपी एनडीए

14वीं लोकसभा       2004     कांग्रेस यूपीए

15वीं लोकसभा       2009     कांग्रेस यूपीए

16वीं लोकसभा       2014     बीजेपी

17वीं लोकसभा        2019    बीजेपी संभावित

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :