असम में बाढ़ पीड़ितों के भाजपा ने बढाए हाथ, अमिताभ बच्चन ने भी लगाई मदद की गुहार

पुलिस ने लेवी मांगनेवाले दो अपराधियों को हथियार सहित दबोचा Karauli : श्री महावीर जी में भगवान जिनेन्द्र की निकली रथ यात्रा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बीच स्थित नहरों का जंक्शन है खास 29 को कल्पना सोरेन गांडेय से करेगी नामांकन बीजापुर के आराध्य देव चिकटराज मेले का हुआ समापन उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगातार जारी कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन फॉर्म जमा - झाबुआ रामपुर पहुंचे संजय सिंह, कहा- इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार दंतेवाड़ा 18 नक्सली सरेंडर हमीरपुर में मतदान बढ़ाने का लिया गया संकल्प मऊ में मतदान के लिए दिलाई गई शपथ गर्मियों में बढ़ गई है गैस और अपच की समस्या Dream Girl 3 में अनन्या पांडे नहीं सारा अली खान नजर आएगी Liquor Shop Closed: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आज से 26 अप्रैल तक बंद रहेंगे ठेके PM-चुनावी दौरा-प्रदेश मतदाता जागरूकता-प्रदेश पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यात्रियों को किफायती मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराएगा आज का राशिफल पीलीभीत में सड़क सुरक्षा जागरूकता को स्कूलों में दिलाई गई शपथ चुनाव प्रचार समाप्त

असम में बाढ़ पीड़ितों के भाजपा ने बढाए हाथ, अमिताभ बच्चन ने भी लगाई मदद की गुहार

24-07-2019 13:40:24

असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भाजपा ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के सभी प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के कार्यकर्ता इस कार्य में उतर गए हैं।


वे बुधवार को हावड़ा, सियालदह, दमदम रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न बाज़ार इलाकों एवं चौराहों पर लोगों से सहायता राशि एकत्र कर रहे हैं। संग्रहित राशि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भेजी जाएगी।


प्रदेश भाजपा महासचिव संजय सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता आज इलाकों में घूम - घूम कर बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद राशि एकत्रित करेंगे। गरियाहाट चौराहे, लेक माल एवं हावड़ा स्टेशन पर सहायता राशि संग्रह करने का कार्य चल रहा है। 


असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को उतरे अमिताभ बच्चन

जानकारी हो कि बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ गए हैं।अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लोगों से असम बाढ़ पीड़ितों के लिये मदद मांगी है। अमिताभ ने ट्वीट किया है कि असम मुश्किल में है। बाढ़ ने बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

अमिताभ बच्चन समाज सेवा से जुड़े रहते
हैं। हाल ही में वे पानी बचाव के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम का समर्थन करते नजर आए थे। अब वे असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी आगे आ गए हैं।अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लोगों से असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद मांगी है। बिग बी ने कई सारे ट्वीट्स शेयर किए हैं और लोगों से मदद की अपील की है।

गौरतलब है कि असम में बारिश और बाढ़ की कहर जारी है। असम में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या सोमवार को 67 हो गई, जबकि वन विभाग के अधिकारियों ने 187 जानवरों के मारे जाने की बात कही है। इसमें 15 एक सींग वाले गैंडे, एक हाथी और 100 से अधिक हिरण शामिल हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक बाढ़ से सोमवार तक 33,55,837 लोग अभी भी प्रभावित हैं।बाढ़ से धेमाजी, बिस्वनाथ, दरांग, बरपेटा, नालबाड़ी, चिरांग, बोंगइगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सलमारा, कामरूप (मेट्रो), कामरूप, मोरीगांव, नागौन, जोरहाट, गोलाहाट व कचर जिले के 2000 से ज्यादा गांवों पर असर पड़ा है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :