बाढ़ का खतरा: दिल्ली वाले अगले दो दिन संभल कर रहे : केजरीवाल

पुलिस ने लेवी मांगनेवाले दो अपराधियों को हथियार सहित दबोचा Karauli : श्री महावीर जी में भगवान जिनेन्द्र की निकली रथ यात्रा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बीच स्थित नहरों का जंक्शन है खास 29 को कल्पना सोरेन गांडेय से करेगी नामांकन बीजापुर के आराध्य देव चिकटराज मेले का हुआ समापन उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगातार जारी कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन फॉर्म जमा - झाबुआ रामपुर पहुंचे संजय सिंह, कहा- इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार दंतेवाड़ा 18 नक्सली सरेंडर हमीरपुर में मतदान बढ़ाने का लिया गया संकल्प मऊ में मतदान के लिए दिलाई गई शपथ गर्मियों में बढ़ गई है गैस और अपच की समस्या Dream Girl 3 में अनन्या पांडे नहीं सारा अली खान नजर आएगी Liquor Shop Closed: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आज से 26 अप्रैल तक बंद रहेंगे ठेके PM-चुनावी दौरा-प्रदेश मतदाता जागरूकता-प्रदेश पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यात्रियों को किफायती मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराएगा आज का राशिफल पीलीभीत में सड़क सुरक्षा जागरूकता को स्कूलों में दिलाई गई शपथ चुनाव प्रचार समाप्त

बाढ़ का खतरा: दिल्ली वाले अगले दो दिन संभल कर रहे : केजरीवाल

Deepak Chauhan 19-08-2019 15:40:07

दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और आने वाले 36 से 72 घंटे भारी होंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार को हरियाणा ने शाम को छह बजे 8.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है जोकि काफी ज्यादा पानी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में यमुना का जल स्तर सोमवार शाम तक खतरे के निशान 205.33 से ऊपर पहुंच जाएगा। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा से छोड़ गए पाने को दिल्ली आने में 36 से 72 घंटे लग सकते हैं। इससे जो स्थिति उत्पन्न हो सकती है उसको लेकर बैठक हुई है और जिसमें सभी संबंधित विभाग के अधिकारी और मंत्री मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जान माल को नुकसान ना पहुंचे उसके लिए सभी उपाय किए जा रहे है। राहत और बचाव काम की समीक्षा की गई। साथ ही उसके सारे इंतजाम किए जा रहे है। 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता से अपील है कि घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन यमुना के किनारे रह रहे हैं लोग अपने घर छोड़कर कैंप में आ जाए। उन्होंने कहा कि लोग बार-बार टैंट छोड़कर अपने घर भाग जाते हैं। वह बता नहीं सकते कि पानी कब पहुंचेगा इसलिए लोग अपने बार-बार अपने घर ना जाए। उन्होंने बताया कि हरियाणा द्वारा छोड़े गए पानी से 23 हजार 860 लोग प्रभावित होंगे। 

बहाव तेज हो रहा : सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यमुना में पानी जब छोड़ा जाता है तो अगले 36 से 48 घंटे में दिल्ली पहुंचता है। चूंकि, हरियाणा से हर घंटे लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है तो इससे पानी का बहाव भी तेज हो रहा है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले 24 घंटे के अंदर ही पानी दिल्ली पहुंचने लगेगा। 

जगह खाली करने को कहा गया : इसे देखते हुए रविवार से यमुना खादर के लोगों को अलर्ट कर सोमवार सुबह तक जगह खाली करने को कहा गया है। अलग-अलग टीमों को अलग-अलग इलाके में अलर्ट करने के लिए बोल दिया गया
है। यमुना खादर में रह रहे लोगों के बीच जाकर सिविल डिफेंस के लोगों ने यमुना के जलस्तर बढ़ने की जानकारी देते हुए जगह खाली करने को कहा है। साथ ही यमुना के आस-पास जाने से मना किया है। उस्मानपुर, खजूरी चौक, पुराने लोहे के पुल गीता कॉलोनी के अलग-अलग ठोकर, मयूर विहार, बुराड़ी जैसे इलाकों में जाकर खादर में रह रहे लोगों को यमुना नदी में जलतर बढ़ने की संभावना को देखते हुए जगह खाली करने को कहा गया है। 


हरियाणा से छोड़ा गया पानी 

सुबह से शाम तक का समय    छोड़ा गया पानी (क्यूसेक में)

7.00 बजे                             1.55 लाख क्यूसेक

8.00 बजे                              2.57 लाख क्यूसेक

9.00 बजे                              3.25 लाख क्यूसेक

10.00 बजे                            4.30 लाख क्यूसेक

11.00 बजे                            5.10 लाख क्यूसके 

12.00 बजे                            5.25 लाख क्यूसेक    

5.00 बजे                              8.14 लाख क्यूसेक

6.00 बजे                              8.27 लाख क्यूसेक                


समय               यमुना का जलस्तर

सुबह 6 बजे        203.34

सुबह 9 बजे        203.37

दोपहर 12 बजे    203.37

शाम 6 बजे        203.37

शाम 7 बजे        203.37


नंबर गेम

  • 205.33 मीटर है यमुना में जलस्तर के खतरे का निशान
  • 204.50 मीटर जलस्तर होने पर अलर्ट हो जाती है टीम
  • 205 मीटर से ऊपर जलस्तर जाने का पूर्वानुमान है सोमवार सुबह 10 बजे तक
  • 207.49 मीटर तक यमुना में अधिकतम जलस्तर 1978 में गया है अभी तक

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :