कई राज्यों में पड़ रही है गर्मी की मार

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य की जांच के लिए डॉक्टरों की तैनाती सोशल मीडिया पर पुलिस वर्दी में ’गैर पुलिसिंग मुद्दों’ पर वीडियो अपलोड करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई-राजस्थान स्पाइनल मस्क्यूलर एट्रॉफी इंजेक्शन-राजस्थान एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय-रिजल्ट पेशाब में प्रोटीन आने का कारण भोपाल गैस त्रासदी-सुनवाई बिलासपुर पुलिस ने एक युवक और दो नाबालिगों को प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार आइपीएल सट्टे में लाखों का दाँव लगाने वाले तीन सटोरिये पकड़े गए शराब और नकदी बरामद मोहला-मानपुर के ग्राम संबलपुर में नवीन पुलिस कैंप की स्थापना मल्लिकार्जुन खड़गे ने की गोरखपुर में जनसभा मतदान प्रतिशत हेतु जन जागरण कार्यक्रम चित्रकूट आज का राशिफल हापुड सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत,एक गंभीर ब्लड चढ़ाने से गर्भवती और दो नवजात की मौत सीकर : भारतीय शिक्षण मंडल के 55वें स्थापना दिवस पर व्याख्यानमाला आयोजित ऊंची उड़ान का“ कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ी 3 नए आपराधिक कानूनों पर रायपुर में कल14 मई को वार्तालाप का आयोजन किया जाएगा उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप मामले में लगातार जांच की जा रही है रेलवे द्वारा अवैध टिकट दलालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई

कई राज्यों में पड़ रही है गर्मी की मार

Gauri Manjeet Singh 06-04-2022 12:06:00

गौरी मंजीत सिंह, 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है और इससे जल्द कोई राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत और राजस्थान के कुछ इलाकों में लू यानी हीट वेव की स्थिति गंभीर रहने वाली है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय तक बारिश नहीं होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति 'गंभीर' हो गई है। उन्होंने बताया कि अगले पांच दिन में उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की आशंका है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति संभव है। पंजाब, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम विदर्भ, झारखंड और गुजरात में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति संभव है। 
मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 6 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा, गुजरात के अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मध्य प्रदेश में हीट वेव चलेगी। उत्तराखंड की बात करें तो यहां भी तापमान बढ़ रहा है। देहरादून का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान के जयपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में तेज धूप खिली रहेगी। 
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 
बुधवार से सोमवार तक के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इस दौरान 41 से 42 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान, सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने दी लू के दौरान अनावश्यक रूप से घर या दफ्तर से बाहर न निकलने की सलाह। लगातार चल रही गर्म हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजस्थान, गुजरात की तरफ से आ रहे गर्म हवा के थपेड़ों से कई जिले लू की चपेट में आ चुके हैं। एक-दो दिन में कुछ स्थानों पर तीव्र लू भी चल सकती है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है। 
इन राज्यों में बारिश की संभावना 
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अंडमान सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। केरल और तमिलनाडु में एक या दो मध्यम स्थानों के साथ हल्की बारिश हो सकती है और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और गोवा और दक्षिण छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :