नई दिल्ली,Localnewsofindia-बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने गुरुवार को अपना घोषणापत्र किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव, नित्यानंद राय और अश्विनी चौबे समेत कई नेताओं की मौजूदगी में इसे जारी किया गया। इस ‘आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप’ में एक लक्ष्य, 5 सूत्र, और 11 संकल्पों का जिक्र है। ये 5 सूत्र हैं-
स्वस्थ समाज, आत्मनिर्भर बिहार
शिक्षित बिहार, आत्मनिर्भर बिहार
गांव-शहर, सबका विकास
सशक्त कृषि, समृद्ध किसान
उद्योग आधार, सबल समाज
11 संकल्प
1. बिहार के हर निवासी का मुफ्त कोरोना टीकाकरण कराएंगे। 2. मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत तकनीकी शिक्षा अब हिंदी में उपलब्ध कराएंगे। 3. 3 लाख शिक्षकों की नियुक्ति करेंगे। 4. आईटी हब के रूप में विकसित कर 5 वर्षों में 5 लाख रोजगार उपलब्ध कराएंगे। 5. 1 करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाएंगे। 6. कुल 1 लाख लोगों को
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी उपलब्ध कराएंगे, अखिल भारतीय आरोग्य संस्थान एम्स का संचालन 2024 तक सुनिश्चित करेंगे। 7. धान तथा गेहूं के बाद अब दलहन की भी खरीद एसएमपी की निर्धारित दरों पर करेंगे। 8. ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रों के और 30 लाख लोगों को वर्ष 2022 तक पक्के मकान देंगे। 9. 2 वर्षों में निजी तथा कॉम्फेड आधारित 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाएंगे। 10. अगले 2 वर्षों में मीठे पानी में पलनेवाली मछलियों के उत्पादन में राज्य को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे 11. बिहार के 10 हजार नए किसान उत्पाद संघों को आपस में जोड़कर राज्यभर के विशेष फसल उत्पाद जैसे, मक्का, फल, चूड़ा, मखाना, पान, मसाला, मेंथा, औषधीय पौधों का सप्लाई चेन विकसित करेंगे। प्रदेश में इससे 10 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments