मोदी हैं तो 100 रुपये किलो प्याज, 45 साल की सर्वोच्च बेरोजगारी मुमकिन है : प्रियंका गांधी

पीलीभीत में गोमती नदी को रात में ही शारदा नहर से दिया गया पानी पीलीभीत से सुहाना हो जाएगा लखनऊ का सफर, आज से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन पांचवें चरण की अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही झारखंड की तीन सीटों चतरा, हजारीबाग और कोडरमा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू अयोध्या में राम लला को समर्पित कीं रामायण पर ड्राइंग व क्राफ्ट की अभ्यास पुस्तिकाएं झारखंड में चौथे चरण के लोकसभा सीट के लिए 65 प्रत्याशियों ने किया नामांकन प्रवेश प्रक्रिया- यूजी-पीजी दूसरा चरण मतदान मौसम-राजस्थान अनूपगढ़ : सिंचाई पानी को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच आज होगी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में जोर-शोर से जारी है मतदान आज का राशिफल पुलिस ने लेवी मांगनेवाले दो अपराधियों को हथियार सहित दबोचा Karauli : श्री महावीर जी में भगवान जिनेन्द्र की निकली रथ यात्रा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बीच स्थित नहरों का जंक्शन है खास 29 को कल्पना सोरेन गांडेय से करेगी नामांकन बीजापुर के आराध्य देव चिकटराज मेले का हुआ समापन उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगातार जारी कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन फॉर्म जमा - झाबुआ रामपुर पहुंचे संजय सिंह, कहा- इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार

मोदी हैं तो 100 रुपये किलो प्याज, 45 साल की सर्वोच्च बेरोजगारी मुमकिन है : प्रियंका गांधी

Deepak Chauhan 14-12-2019 15:30:26

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा - 'देश के एक-एक नागरिक से मैं कहना चाहती हूं कि अगर आपको देश प्यारा है तो देश की आवाज बनो। अगर आज हम चुप रहेंगे तो हमारे देखते-देखते हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा और हमारे देश का विभाजन शुरू हो जाएगा।' यहां पढ़ें प्रियंका गांधी के भाषण की 10 खास बातें - 

  

1. मोदी सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,'' हम देश को बचाना चाहते हैं. ये देश प्रेम और भाई चारे का है। यह देश स्वतंत्रता संग्राम से बना है। सबको समानता देने वाला देश है। यह देश प्रेम और भाईचारे का है। समानता और स्वाभिमान देने वाला देश है। विभाजनकारी कानून से देश खतरे में है।''

2. हर बस स्टॉप, हर अखबार पर दिखता है कि मोदी है तो मुमकिन है। असलियत यह है कि बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज है, बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगार मुमकिन है। बीजेपी है तो 4 करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है। 

3. महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। 

4.  उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था इतनी फल फूल रही थी कि सब चीन से तुलना करने लगे थे, लेकिन अब इस सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था
बर्बाद कर दी है। आज देश की अर्थव्यवस्था पाताल में पहुंच गई है। 

5. न्याय हर इंसान का अधिकार है। आकांक्षा है। इस देश में हो रहे अत्याचार को हमें रोकना है। 

6. बड़े बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ होते हैं। 

7. ये देश हमारा है, इससे बचाना हमारा कत्तर्व्य है। देश प्यारा है तो देश तो आवाज बनो। यह देश हमारा है और इसे विनाश से बचाना हमारा कर्तव्य हमारा है। आज न्याय के खिलाफ नहीं लड़ेगा वो इतिहास में कायर कहलाएगा।''

8. प्रियंका ने अपने भाषण में उन्नाव की घटना को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि जब मैंने एक छोटी सी बच्ची से पूछा कि बड़ी होकर तुम क्या बनोगी तो पहले तो उसने कुछ नहीं किया लेकिन बाद में उसने कहा कि जो वकील से बड़ा होता है। यानी वह जज बनना चाहती है। उसके पिता को देख कर मुझे आपने पिता की याद आई है। इस देश मे जो हो रहा है उसे रोकने का हमारा कर्तव्य है जो आज अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ेंगे, वो इतिहास में कायर कहलाएंगे। यूपी में बेटियां सुरक्षित नहीं है। 

9. प्रियंका गांधी ने कहा कि ये देश अनोखे स्वतंत्रता संग्राम से उभरा है। ये देश प्रेम और भाईचारे का देश है, अहिंसा का देश है। 

10. न्याय हर इंसान का अधिकार है। न्याय की लड़ाई लड़ने से बड़ी कोई भी देशभक्ति नहीं है। आज जिस स्थिति से हमारा देश गुजर रहा है हर ओर अन्याय है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :