दूसरा चरण मतदान 26.04.24 प्रदेश में आज छह सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। करीब एक करोड़ 11 लाख से ज्यादा मतदाता 80 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। इनमें 4 महिला और एक उम्मीदवार थर्ड जेंडर से है। वीसी-संजीव षर्मा प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, रीवा, सतना और होशंगाबाद संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। मतदान का दायित्व 50 हजार से
ज्यादा कर्मचारी संभाल रहे हैं। सभी छह सीटों पर 12 हजार 828 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1 हजार 136 केंद्र महिलाओं और 32 केंद्र दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित हैं। जबकि 2 हजार 865 क्रिटिकल मतदान हैं। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में टीकमगढ़ से केंद्रीय मंत्री डा वीरेंद्र कुमार, खजुराहो से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और सतना से कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा हैं। संजीव शर्मा आकाशवाणी समाचार भोपाल
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments