बुलंद इरादे की मिशाल पेश करती है अभिनेत्री हर्षदा पाटिल की मैत्रीवनम मूवी

गेहूं खरीद में चार जिलों में अब होगी छापामारी कल से शुरू होगा प्रत्याशियों का नामांकन रांची लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी यश्विनी सहाय नामांकन हमीरपुर में प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन टोंक : नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल तीसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना श्रीगंगानगर : वेश्यावृति के अड्डे का पर्दाफाश,11 लोगो को किया गिरफ्तार आज का राशिफल महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल

बुलंद इरादे की मिशाल पेश करती है अभिनेत्री हर्षदा पाटिल की मैत्रीवनम मूवी

VIJAY SHUKLA 15-09-2020 12:40:41

बुलंद इरादे की मिशाल पेश करती है अभिनेत्री हर्षदा पाटिल की मैत्रीवनम मूवी 


विजय शुक्ल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
दिल्ली. अब जब दुनिया लॉक डाउन से उबरने के साथ साथ वापस अपने अपने कामो पर वापस लौट रही है तो ऐसे समय में भला सिनेमा कैसे ना लौटे।  वेब सीरीज और नए नए प्रयोगो से लवरेज फ़िल्मी दुनिया का जो नशा  सिनेमा को टॉकीज में देखने का है वो शायद कही नहीं। 
 मैंने इस किरदार में मानो एक अलग दुनिया महसूस की , मजबूत इरादों से बनाई गयी अपनी दुनिया आपके अपने सपनो की दुनिया , आपकी अपनों की उम्मीदों पर खरा उतरने की दुनिया।  यकीन मानिये यह किरदार मानो हम सब के अंदर समा गया था क्योकि जो एक तारतम्यता की धमक होती है वो हम सबमे दिख रही थी।  आज के लिए मेरे हिसाब से यह एक मस्त बिंदास कॉन्फिडेंस फील वाली मूवी हैं बाकी दर्शको का प्यार हमें मिलता हैं और जरूर मिलेगा। हमारे निर्देशक निर्माता सबका तजुर्बा रंग लाया है।- अभिनेत्री हर्षदा पाटिल , मैत्रीवनम मूवी (तेलुगु) & ब्रांड एम्बेस्डर महाराष्ट्र प्रदेश ,प्रधानमन्त्री जन कल्याणकारी योजना 
 
 
हाल में ही तेलुगु की एक बेहतरीन मूवी मैत्रीवनम रिलीज़ हुई बेहतरीन इस लिए की इसकी अभिनेत्री हर्षदा पाटिल जो की प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी प्रचार प्रसार योजना की महाराष्ट्र प्रदेश की ब्रांड एम्बेस्डर भी है उनकी अदाकारी और साथी कलाकारों के बीच तालमेल ने एक नया ही रूप दे दिया है इस सिनेमा को।  आपको बता दे कि  यह तेलुगु मूवी चार दोस्तों की कहानी है जिसमे  साइंस हैं, फाइट है , रोमांस हैं और मजेदार पल भी।  यह आज के दौर में जब
लोग अवसाद में जा रहे है उस समय एक नया जोश पैदा करने वाली मूवी हैं खासकर युवाओ में।  जो नौकरी या अपने व्यवसाय में कुछ नया करना चाहते हैं। 
आप यह मूवी देखकर इतना तो समझ जायेगे कि  अभिनेत्री हर्षदा पाटिल का अभिनय और बाकी कलाकारों के साथ उनकी तुकबंदी उनके अपने अनुभव से निखरता दिख रहा हैं।  आपको बता दे कि  काम के प्रति बिलकुल सजग और सरल स्वभाव की यह मराठी बाला अपना परचम कई मराठी फिल्मो  और हिंदी फिल्मो जैसे पैडमैन , रंगीला राजा आदि में अक्षय कुमार और गोविंदा जैसी हस्तियों के साथ काम कर चुकी हैं। 
मैत्रीवनम एक बेहतरीन मूवी हैं इसका रिस्पांस दर्शको ने दे ही दिया है अब देखना यह है कि  तेलुगु सिनेमा पर चढ़ता अभिनेत्री हर्षदा पाटिल का यह जलवा आगे किस नए अवतार में आता है।  हालांकि अभी वो कई नए नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर भी रही है और सबमे अलग अलग किरदार का प्रयोग भी।  उनकी एक वेब सीरीज जल्द ही आप सबके बीच आने वाली है जो माना जा रहा हैं कि  डेरा सच्चा सौदा के बाबा राम रहीम पर आधारित हैं और आप इसको हाल में ही आयी बॉबी देओल की आश्रम से बेहतरीन वेब सीरीज के रूप में सोच सकते हैं। 
फिल्मो के अलावा अभिनेत्री हर्षदा पाटिल परदे के पीछे बिलकुल सरल भाव से लोगो की मदद में लगी रहती है यही कारण हैं कि  यह बिंदास मराठी बाला महाराष्ट्र राज्य की ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चालू की गयी योजनाओ का प्रतिनिधित्व भी करती हैं। 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :