6 महीने की हुई वामिका संग विरुष्का ने इस स्पेशल डे को किया सेलिब्रेट

भीषण गर्मी में कवर्धा वनमंडल अंतर्गत के क्षेत्रों में कर रहे आग पर नियंत्रण गेहूं खरीद में चार जिलों में अब होगी छापामारी कल से शुरू होगा प्रत्याशियों का नामांकन रांची लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी यश्विनी सहाय नामांकन हमीरपुर में प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन टोंक : नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल तीसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना श्रीगंगानगर : वेश्यावृति के अड्डे का पर्दाफाश,11 लोगो को किया गिरफ्तार आज का राशिफल महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता

6 महीने की हुई वामिका संग विरुष्का ने इस स्पेशल डे को किया सेलिब्रेट

Gauri Manjeet Singh 12-07-2021 13:15:37

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका रविवार (11 जुलाई) को 6 महीने की हो गई है। इस खास मौके को विरुष्का ने एक अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट किया। अनुष्का और विराट ने वामिका के साथ पार्क में पिकनिक पर जाकर इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट किया है। जिसकी कुछ फोटोज अनुष्का ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने वामिका के 6 महीने की होने पर खुशी जाहिर की है। 

वामिका की एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया बदल सकती है: अनुष्का 
अनुष्का शर्मा ने फैमिली पिकनिक की फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, "उसकी एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया को बदल सकती है। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकते हैं, जिसकी आप आप हमसे उम्मीद करती हो नन्ही सी वामिका। हम तीनों को 6 महीने मुबारक।" हालांकि, फोटोज में विरुष्का ने वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस वामिका का चेहरा देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 

अनुष्का शर्मा ने चार फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में अनुष्का मैट पर
लेटी हुई हैं और वामिका उनके ऊपर लेटी हैं। वे वामिका को आसमान दिखा रही हैं। दूसरी फोटो में विराट कोहली अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। तीसरी फोटो में अनुष्का और वामिका दोनों के पैर दिखाई दे रहे हैं। चौथी और आखिरी फोटो में केक नजर आ रहा है। 

6 महीने पहले 11 जनवरी को हुआ था वामिका का जन्म 
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 6 महीने पहले 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका के पेरेंट्स बने थे। बेटी के जन्म की जानकारी विराट ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर को हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय सबको थोड़ी प्राइवसी चाहिए होगी।"

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :