सलमान खान फायरिंग मामले-मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया रामलला का दर्शन एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत श्रमिकों के योगदान का सम्मान करने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों के विभिन्न स्कूलों को ईमेल से मिली धमकियों को फर्जी करार दिया निरीक्षण सक्ती जिले में कृषक संगोष्ठी सम्मेलन का आयोजन कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया जिलाधिकारी हरदोई ने किया फैसिलिटेशन सेंटर का निरीक्षण मौसम-राजस्थान मजदूर दिवस पीलीभीत मे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा ट्रेन संचालन हेतु सौंपा ज्ञापन व्यापार मंडल ने पीलीभीत की पहली महिला आईएएस अधिकारी को किया सम्मानित Satish Mishraन महिलाओं की हुई मृत्यु, 7 घायल पीलीभीत में कार पलटने से तीन महिलाओं की हुई मृत्यु, 7 घायल दिल्‍ली स्‍कूल बम धमकी कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में 19 रुपये प्रति यूनिट की कटौती आज का राशिफल गोवा में बीजेपी और कांग्रेस के बाद तीसरे पायदान पर रिवोल्यूशनरी गोअन पार्टी उदयपुर : ऋषभदेव थाना क्षेत्र के पटिया गांव से एक अज्ञात शव बरामद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए 17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हेली सेवा के लिए पंजीकरण करवाया टीयूईसीओ और हरिद्वार नगर निगम के बीच समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा बुकिंग की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in

सलमान खान फायरिंग मामले-मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की

Gauri Manjeet Singh 18-04-2024 11:45:19

सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि दोनों आरोपियों ने सलमान को मारने के इरादे से नहीं, बल्कि सिर्फ एक्टर को डराने के मकसद से उनके घर के बाहर फायरिंग की थी। 
मामले में क्राइम ब्रांच ने अब तक बिहार में दोनों आरोपियों के परिवार वालों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा क्राइम ब्रांच अब तक हरियाणा और बाकी राज्यों से तकरीबन 7 लोगों को बुलाकर पूछताछ कर चुकी हैं। 

सलमान ने जताई सुरक्षा को लेकर नाराजगी 
इसी बीच सूत्रों ने यह जानकारी भी दी है कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में सलमान खान का भी बयान दर्ज करेगी। 

इससे पहले सलमान अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस के अधिकारियों से नाराजगी और चिंता जता चुके हैं। उन्होंने पुलिस से यह सवाल भी किया कि इतनी भारी सुरक्षा होने के बावजूद भी यह घटना कैसे घटी। 

बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी 
मामले में मुख्य आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के तौर पर हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं। इन्होंने सलमान के घर और पनवेल स्थित फार्म हाउस की रेकी की थीं
और पांच राउंड फायर किए थे। आरोपियों ने जिस पिस्तौल से फायरिंग की थी, उसे रिकवर नहीं किया जा सका है। 

गुजरात के भुज से किया था अरेस्ट 
दोनों आरोपियों को मुंबई के किला कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गुजरात के भुज से अरेस्ट किया था। उन्हें मंगलवार दोपहर मुंबई लाया गया था। 

इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसने एक फेसबुक पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इससे पहले भी लॉरेंस गैंग ने कई बार सलमान को धमकी दी है। 
इन दोनों आरोपियों ने सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की थी। दोनों बाइक पर सवार होकर आए और 5 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 

एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को मुंबई के किला कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गुजरात के भुज से अरेस्ट किया था।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :