पीलीभीत जिले में आज देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मृत्यु हो गई और 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार यह हादसा तक हुआ जब उत्तराखंड के सितारगंज से बारात पीलीभीत जिले के हजारा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदिया
हज़ारा जा रही थी। टाइगर रिजर्व जंगल में पूरनपुर-धनाराघाट रोड पर बारातियों से भरी इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने बताया कि 6 घायलों का पूरनपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों के शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। पूरनपुर के उपजिलाधिकारी राजेश पांडेय और पुलिस उपाधीक्षक प्रतीक दहिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments