नई दिल्ली,Localnewsofindia-एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ इस समय रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी संग मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में दोनों साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। सोशल मीडिया पर जब दोनों ने फोटोज अपलोड कीं तो पता चला दिवाली से पहले वेकेशन के लिए वे मालदीव पहुंचे हैं। टाइगर श्रॉफ ने अब अपनी शर्टलेस फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में टाइगर के ऐब्स साफ नजर आ रहे हैं। वहीं, उन्होंने केवल येलो कलर के छोटे से हॉट पैंट्स पहने हुए हैं।
फोटो शेयर करते हुए टाइगर लिखते हैं, “कृपया मेरे येलो हॉट पैंट्स को इग्नोर करें। या तो मैं बड़ा हो गया हूं या फिर मेरे पैंट्स
इस लॉकडाउन में छोटे हो गए हैं।” बता दें कि दिशा पाटनी ने भी मालदीव में अपने रूम के बाहर से कुछ फोटोज शेयर की हैं।
https://www.instagram.com/tigerjackieshroff/?utm_source=ig_embed
टाइगर श्रॉफ के इस लुक की तुलना जॉन अब्राहम के ‘दोस्ताना’ लुक से की जा रही है। इस फिल्म में जॉन ने येलो कलर के हॉट पैंट्स पहने थे और साइड से उन्हें हल्का नीचे करते हुए एक सीन था। इस सीन की काफी चर्चा हुई थी और यह सुर्खियों में भी आया था। दिशा पाटनी ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें उन्हें बिना मेकअप के स्पॉट किया जा सकता है। नाश्ता करने के दौरान सुबह के व्यू की फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments