भारत तोड़ेगा चीन का जनसँख्या रिकॉर्ड, अगले 8 सालों में होगी सबसे अधिक आबादी

महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

भारत तोड़ेगा चीन का जनसँख्या रिकॉर्ड, अगले 8 सालों में होगी सबसे अधिक आबादी

18-06-2019 12:00:20

अगले 8 साल यानी 2027 तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा भारत. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स 2019 रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2019 से 2050 तक 27.30 करोड़ लोग बढ़ जाएंगे. अभी भारत की आबादी 137 करोड़ है. वहीं, चीन की जनसंख्या 143 करोड़ है. चीन में दुनिया की 19 और भारत में 18 फीसदी आबादी रहती है. 32.90 करोड़ की आबादी के साथ अमेरिका तीसरे और 27.10 करोड़ के इंडोनेशिया चौथे नंबर पर है. 2050 तक पूरी दुनिया की आबादी में 200 करोड़ का इजाफा होगा और कुल आबादी बढ़कर 970 करोड़ हो जाएगी.

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स रिपोर्ट के मुताबिक जनसंख्या के साथ ही लोगों की उम्र भी बढ़ रही है. 2050 तक हर 6 में से 1 व्यक्ति 65 साल के ऊपर की उम्र को होगा. यानी दुनिया की 16 फीसदी आबादी बुजुर्ग होगी. अभी 2019 में यह 11 फीसदी है. यानी हर 9 में से 1 आदमी बुजुर्ग है.  

यूएन की रिपोर्ट को मानें तो इस सदी के अंत तक भारत की आबादी 150 करोड़ हो जाएगी. जबकि, जनसंख्या को नियंत्रित करने की नीतियों के कारण चीन की आबादी 110 करोड़ पर रूक जाएगी. 73.30 करोड़ के साथ नाइजीरिया तीसरे, 43.40 करोड़ के साथ अमेरिका चौथे और 40.30 करोड़
की आबादी के साथ पाकिस्तान पांचवें नंबर पर होगा.  इस शताब्दी के अंत तक पूरी दुनिया की आबादी 1100 करोड़ हो जाएगी.

दुनिया के ये 9 देशों में बढ़ाएंगे सबसे ज्यादा आबादी, लीडर है भारत

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स 2019 रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक पूरी दुनिया की आबादी में सबसे ज्यादा इजाफा इन 9 देशों की वजह से होगी. भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, कॉन्गो, इथियोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस्र और अमेरिका. भारत 2027 तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा.

भारत और नाइजीरिया में होंगे दुनिया के 23 फीसदी लोग

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स रिपोर्ट के मुताबिक 2019 से 2050 के बीच भारत में 27.30 करोड़ लोग बढ़ जाएंगे. इसी दौरान नाइजीरिया में 20 करोड़ लोग बढ़ जाएंगे. 2050 तक दोनों देशों में पूरी दुनिया के 23 फीसदी लोग रहेंगे.  

दुनिया की 40% आबादी उन देशों में जहां महिलाएं पूरे जीवन में चार बच्चे पैदा करती हैं

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को मानें तो दुनिया की 40% आबादी उन देशों में जहां महिलाएं पूरे जीवन में चार बच्चे पैदा करती हैं. ये देश हैं - भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, मेक्सिको, फिलीपींस और मिस्र. यही नहीं, 1990 में दुनिया की फर्टिलिटी रेट 3.2 थी, जो 2019 में घटकर 2.5 हो गई. यह 2050 तक घटकर 2.2 हो जाएगी.

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :