भूमि पेडनेकर की फ़िल्म 'दुर्गामती- द मिथ' OTT पर 11 दिसम्बर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 01 लाख से अधिक लोगों ने ली मतदान की शपथ टाटा आईपीएल को लेकर धर्मशाला पहुँची किंग्स इलेवन पंजाब की टीम , सीएसके मौसम विभाग का पूर्वानुमान मुंगेली में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई प्रभातफेरी रायपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यू-ट्यूबर्स ने मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया बलरामपुर जिले के शहीद पार्क में ‘‘सुरमयी शाम’’ नामक स्वीप संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने जारी की 11वीं सूची आज का राशिफल आई पी एल मैचों को लेकर धर्मशाला में उत्साह हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के परिणाम में रितु गोयत ने 493 अंक ले कर जींद ज़िले में प्रथम स्थान प्राप्त किया सुल्तानपुर से मेनका गांधी ने आज किया नॉमांकन भिवानी में ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्ज यूनियन द्वारा आयोजित शिविर में 50 ने किया रक्तदान मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए- मुरैना अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया रामलला का दर्शन एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत श्रमिकों के योगदान का सम्मान करने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों के विभिन्न स्कूलों को ईमेल से मिली धमकियों को फर्जी करार दिया निरीक्षण सक्ती जिले में कृषक संगोष्ठी सम्मेलन का आयोजन कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया

भूमि पेडनेकर की फ़िल्म 'दुर्गामती- द मिथ' OTT पर 11 दिसम्बर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी

Gauri Manjeet Singh 23-11-2020 13:09:53

नई दिल्ली,Localnewsofindia-अक्षय कुमार निर्मित भूमि पेडनेकर की फ़िल्म 'दुर्गामती- द मिथ' भी ओटीटी के रास्ते चल पड़ी है। फ़िल्म 11 दिसम्बर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। यह जानकारी आप तक पहले ही पहुंच चुकी है, मगर नया अपडेट यह है कि फ़िल्म के शीर्षक में थोड़ा सा बदलाव करके रिलीज़ डेट बतायी गयी है।   

अक्षय ने अब फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक पोस्टर शेयर करके अपने फैंस के साथ यह जानकारी साझा की। अक्षय ने ट्वीट किया- क्या आप तैयार हैं? प्राइम वीडियो पर 11 दिसम्बर को मिलिए दुर्गामती से। बता दें, फ़िल्म में भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। यह तमिल-तेलुगु फ़िल्म भागमती का रीमेक है, जिसे जी अशोक ने निर्देशित किया है। फ़िल्म का निर्माण अक्षय कुमार ने भूषण कुमार के साथ मिलकर किया है। फ़िल्म में अरशद वारसी, जिशु सेनगुप्ता, माही गिल, करण कपाड़िया अहम किरदारों में दिखेंगे। फ़िल्म में भूमि वही रोल निभाती नज़र आएंगी, जो ओरिजिनल में अनुष्का शेट्टी ने निभाया था। अनुष्का ने भागमती में प्रशासनिक अधिकारी का रोल निभाया था। भागमती एक बेहतरीन हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म है। 

https://twitter.com/akshaykumar?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1330731299657510912|twgr^&ref_url=https://

बदला गया फ़िल्म का नाम

लक्ष्मी के शीर्षक को लेकर मचे बवाल के बाद मेकर्स अब फूंक-फूंककर क़दम रख रहे हैं।
इसीलिए, दुर्गामती की रिलीज़ से पहले एहतियातन इसका टाइटल बदल दिया गया है। पहले फ़िल्म का शीर्षक 'दुर्गावती' था, जिसे अब 'दुर्गामती- द मिथ' कर दिया गया। द मिथ भी जोड़ दिया गया है, जिससे किसी तरह की कोई ग़लतफ़हमी ना रहे।

https://twitter.com/bhumipednekar?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1314453252738445312|twgr^&ref_url=https://

बता दें कि फ़िल्म के एलान से लेकर 9 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की सूचना जारी होने तक इसका टाइटल 'दुर्गावती' ही था, मगर अब इसे 'दुर्गामती' कर दिया गया है। इसका कारण तो नहीं बताया गया है, मगर माना जा रहा है कि किसी विवाद से बचने के लिए मेकर्स ने ऐसा किया होगा, क्योंकि इसी नाम से एक ऐतिहासिक किरदार भी है। वहीं, दुर्गामती और भागमती में समानता भी नज़र आती है। 

इससे पहले अक्षय को अपनी फ़िल्म लक्ष्मी का टाइटल भी भारी विरोध के बाद बदलना पड़ा था। यह फ़िल्म तमिल हिट मुनि2- कंचना का रीमेक थी और इसका शीर्षक पहले लक्ष्मी बम था, जिसका सोशल मीडिया में काफ़ी विरोध किया गया था। कुछ संगठनों ने भी फ़िल्म के ख़िलाफ़ एतराज़ दर्ज़ करवाया था, जिसके बाद डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 9 नवम्बर को रिलीज़ से पहले फ़िल्म का शीर्षक लक्ष्मी कर दिया गया। बम टाइटल से हटा दिया गया था। 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :