वाराणसी में गंगा में मिली मछली, जांच में जुटे वैज्ञानिक

₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली भरतपुर : ऐतिहासिक गंगा मंदिर सुल्तानपुर में स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक बुलंदशहर में मुठभेड़ मे दो इनामी बदमाश गिरफ्तार गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने पर पांच सहकारिता अधिकारियों को जारी किए गए नोटिस पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 5 किलोमीटर जाल फेंसिंग का काम हुआ पूरा पीलीभीत के पत्रकार का हल्द्वानी में आकस्मिक निधन होने से शोक सरकारी ऐप से करें UPI Payment आज का राशिफल अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 01 लाख से अधिक लोगों ने ली मतदान की शपथ टाटा आईपीएल को लेकर धर्मशाला पहुँची किंग्स इलेवन पंजाब की टीम , सीएसके मौसम विभाग का पूर्वानुमान मुंगेली में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई प्रभातफेरी रायपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यू-ट्यूबर्स ने मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया बलरामपुर जिले के शहीद पार्क में ‘‘सुरमयी शाम’’ नामक स्वीप संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने जारी की 11वीं सूची आज का राशिफल आई पी एल मैचों को लेकर धर्मशाला में उत्साह

वाराणसी में गंगा में मिली मछली, जांच में जुटे वैज्ञानिक

Gauri Manjeet Singh 26-09-2020 13:06:01

नई दिल्ली,Localnewsofindia-अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली कैटफिश की एक और प्रजाति काशी की गंगा में मिली है। सकरमाउथ कैट फिश नामक इस मछली के गंगा में मिलने से बीएचयू के जंतु विज्ञानी बेहद चिंता में हैं। एक महीने के भीतर यह दूसरा मौका है जब गंगा में कैट फिश पाई गई है।

सकरमाउथ कैट फिश के मिलने से वैज्ञानिकों की चिंता कई गुना बढ़ गई है। यह मछली गंगा की पारिस्थितिकी के लिए बेहद खतरनाक मानी जा रही है। यह 24 सितंबर को काशी के दक्षिण में रमना गांव के पास गंगा में मिली। यह मछली मछुआरों के महाजाल में फंसी। इस अजीबो गरीब मछली को देख कर मछुआरों ने इसकी सूचना गंगा प्रहरी दर्शन निशाद को दी। देहरादून के वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षित दर्शन निशाद इसे देखते ही पहचान गए। इस बार उन्होंने उसे जीवित अवस्था में बीएचयू के जंतु विज्ञानियों तक पहुंचाया। साथ ही इस मछली की फोटो और वीडियो देहरादून के वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट की मछली विशेषज्ञ डॉ. रुचि बडोला को भी भेजी है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व इसी महीने की तीन तारीख को गोल्डेन कलर की सकर कैटफिश गंगा में सूजाबाद के पास मिली थी। बीएचयू के जंतु विज्ञानियों ने इस मछली के कारण होने वाले पारिस्थितिकीय परिवर्तनों के बारे में पता
लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

जलीय पारिस्थितिकी में असंतुलन का कारण

बीएचयू के जंतु विज्ञानी प्रो. बेचन लाल ने बताया कि यह जलीय पारिस्थितिकी में भयानक असंतुलन का कारण है। यह अपने से छोटी मछलियों ही नहीं बल्कि अन्य जलीय जीवों को भी खा जाती हैं। इस मछली का जंतु वैज्ञानिक नाम हाइपोस्टोमस प्लोकोस्टोमस है। विदेशों में इसे प्लैको नाम से भी जाना जाता है। देसी मछलियों को प्रजनन के लिए विशेष परिस्थिति की जरूरत होती है, लेकिन इनके साथ ऐसा नहीं है। ये मछलियां जल में किसी भी परिस्थिति में और कहीं भी प्रजनन कर सकती हैं।

 देश की लगभग सभी नदियों में इनकी पहुंच

प्रो. लाल ने बताया कि  चिंता की बात तो यह है कि यह मछली देश की लगभग सभी नदियों में पाई जाने लगी है। मांसाहारी प्रवृत्ति की ये मछलियां आकार में भले ही दो इंच से सवा फिट तक की होती हैं, लेकिन इनमें न तो खाद्य गुणवत्ता है और न ही इनमें किसी प्रकार का औषधीय गुण हैं। दोनों ही दृष्टि से बेकार होने के कारण यह मछलियां मछुआरों की आजीविका के लिए भी संकट उत्पन्न कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इन मछलियों को नदियों से समाप्त करना अब असंभव हो गया है। 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :