जून मे बड़ सकती है पेट्रोल की कीमत, 5 रुपय तक तक हो सकती है बड़ोत्तरी

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 01 लाख से अधिक लोगों ने ली मतदान की शपथ टाटा आईपीएल को लेकर धर्मशाला पहुँची किंग्स इलेवन पंजाब की टीम , सीएसके मौसम विभाग का पूर्वानुमान मुंगेली में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई प्रभातफेरी रायपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यू-ट्यूबर्स ने मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया बलरामपुर जिले के शहीद पार्क में ‘‘सुरमयी शाम’’ नामक स्वीप संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने जारी की 11वीं सूची आज का राशिफल आई पी एल मैचों को लेकर धर्मशाला में उत्साह हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के परिणाम में रितु गोयत ने 493 अंक ले कर जींद ज़िले में प्रथम स्थान प्राप्त किया सुल्तानपुर से मेनका गांधी ने आज किया नॉमांकन भिवानी में ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्ज यूनियन द्वारा आयोजित शिविर में 50 ने किया रक्तदान मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए- मुरैना अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया रामलला का दर्शन एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत श्रमिकों के योगदान का सम्मान करने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों के विभिन्न स्कूलों को ईमेल से मिली धमकियों को फर्जी करार दिया निरीक्षण सक्ती जिले में कृषक संगोष्ठी सम्मेलन का आयोजन कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया

जून मे बड़ सकती है पेट्रोल की कीमत, 5 रुपय तक तक हो सकती है बड़ोत्तरी

Deepak Chauhan 28-05-2020 21:42:01

लॉकडाउन खत्म होने के बाद जून में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमत में 5 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका कारण यह है कि सरकारी तेल विपणन कंपनियां लॉकडाउन के बाद फिर से ईंधन की कीमतों में रोजाना आधार पर बदलाव की योजना बना रही हैं। देश में कोरोना संक्रमण सामने आने के बाद लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना आधार पर बदलाव नहीं हो रहा है।


पिछले सप्ताह बैठक में हुई चर्चा

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पिछले सप्ताह सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने एक बैठक की। इस बैठक में मौजूदा हालातों की समीक्षा की गई और लॉकडाउन के बाद रोजाना आधार पर ईंधन की कीमतें तय करने के लिए रोडमैप तैयार किया गया। सूत्र के मुताबिक, यदि सरकार जून में फिर से लॉकडाउन के पांचवें चरण की घोषणा करती है तो भी रोजाना आधार पर कीमतों में बदलाव की योजना को लागू किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए कंपनियां सरकार की मंजूरी लेंगी। कंपनियां कीमत से कम पर ईंधन बेचने से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए यह कदम उठाने जा रही हैं। सूत्र के मुताबिक, कंपनियों का अनुमान है कि लॉकडाउन विस्तार की स्थिति में भी ज्यादा ढील दी जाएगी, इससे बाजार में पेट्रोल-डीजल का मूल्य निर्धारण करने की इजाजत मिल सकती है।


क्रूड की कीमतें बढ़ा सकती हैं समस्या

तेल विपणन कंपनी से जुड़े सूत्र के मुताबिक, पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय में क्रूड की कीमतों के 30 डॉलर प्रति बैरल तक गिरने के बाद इस महीने 50 फीसदी तक का उछाल आ गया है। क्रूड की कीमतों में यह ट्रेंड बरकरार रहता है तो कंपनियों को पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसका कारण यह है सरकार ने इस महीने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे कंपनियों की लागत और बिक्री दर में अंतर बढ़कर 4 से 5 रुपए के बीच पहुंच गया है। क्रूड की कीमतों में भविष्य में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होती है तो इस अंतर को कवर किया जा सकता है। इसके लिए ईंधन की कीमतों में दो से तीन सप्ताह तक 40 से 50 पैसे रोजाना की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके अलावा कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण ईंधन की मांग काफी कम हो गई है।


एक निश्चित सीमा के बाद नहीं बढ़ेगी कीमत: सरकारी सूत्र

हालांकि, सरकार से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि रोजाना आधार पर बदलाव के बावजूद पेट्रोल और डीजल
की कीमत एक निश्चित सीमा के बाद नहीं बढ़ेगी। इसका मतलब यह है कि ईंधन की कीमतों में 20 से 40 पैसे या इससे कम की रोजाना से ज्यादा की बढ़ोतरी नहीं होगी। यह बढ़ोतरी कंपनियों के नुकसान की भरपाई होने तक ही रहेगी। इस समय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 69.39 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।


ऐसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के भाव?

घरेलू तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। यह बदलाव हर रोज सुबह 6 बजे से लागू होता है। लेकिन कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण 16 मार्च से ज्यादातर शहरों में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि, कई राज्यों ने वैट बढ़ा दिया है जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। जून 2017 से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना के आधार पर बदलाव हो रहा है। इससे पहले कीमतों में 15 दिन के आधार पर बदलाव होता था। हालांकि, चुनावों के समय में कीमतें स्थिर रखी जाती हैं।


अपने शहर में ऐसे पता करें भाव

तेल विपणन कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। इसी समय पेट्रोल पंपों पर भी नई कीमत अपडेट हो जाती है। आप भी घर बैठे एक एसएमएस के जरिए अपने शहर की पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के ग्राहक RSP स्पेस शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। बीपीसीएल उपभोक्ता RSP स्पेस शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। शहर के कोड की जानकारी दोनों कंपनियों की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का आज का भाव


शहर का नाम पेट्रोल डीजल

दिल्ली        71.26 69.39

मुंबई                76.31 66.21

चेन्नई                75.54 68.22

कोलकाता        73.30 65.62

नोएडा        74.05 63.97

रांची                71.24 66.07

अहमदाबाद 67.16 65.19

बेंगलुरु        73.55 65.96

पटना                76.27 68.80

भुवनेश्वर        71.72 67.73

चंडीगढ़        68.62 62.03


सभी कीमतें रुपए प्रति लीटर में हैं।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :