मृतका के पोस्टमार्टम से पहले भी मायकों वालों ने किया भारी हंगामा, मृतक के पति के गिरफ्तारी तक नही होने दिया पोस्टमार्टम

महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

मृतका के पोस्टमार्टम से पहले भी मायकों वालों ने किया भारी हंगामा, मृतक के पति के गिरफ्तारी तक नही होने दिया पोस्टमार्टम

Anupaul 04-02-2020 11:05:22

कांगड़ा,4 जनवरी,(रितेश ग्रोवर):गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों द्वारा किया गया हंगामा सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार सुबह ही टांडा के इंमरजेंसी वार्ड के बाहर कांगड़ा से सैंकडों लोग एकत्रित हो गये और मृतक महिला के पति की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हंगामा कर रहे लोगों की मांग थी कि मृतिका के सास ससुर को गिरफ्तार कर लिया है परंतु पति को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है जब तक मृतका के पति अमन कुमार को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता तब तक वे मृतका का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। ऐसे में हंगामा बढ़ता देख जिला कांगड़ा पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाया कि मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर नगरोटा थाना में रखा गया है और इस बात की पुष्टि करने के लिए मायकों वालों ने सुबह 12 बजे पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हुये। कांगड़ा भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने भी हंगामा कर रहे लोगों को समझाया कि कांगड़ा पुलिस मामले को सुलझा रही है और इस संबंध में मृतक महिला के पति अमन कुमार, सास रक्षा देवी व ससुर धर्मचंद को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक गर्भवती महिला का शव लेकर मायके वाले कांगड़ा आ गये और कांगड़ा के स्वर्ग आश्रम में मृतक महिला
का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान स्थानीय हजारों लोगों ने मृतक महिला के अंतिम यात्र में शामिल हुये।

कांगड़ा के स्वर्ग आश्रम में भी लोगों का इतना हजूम उमड़ा की स्वर्ग आश्रम में पैर रखने की जगह नही थी। हजारों लोगों ने मृतक मीना कुमारी को स्वर्ग आश्रम में अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय लोगों में इस बात का गुस्सा स्पष्ट था कि मृतक महिला की मौत के असली गुनहगारों को कडी से कडी सजा होनी चाहिए। इसी बीच कांगड़ा पुलिस ने मृतक महिला के ससुराल में फोरेंसिक टीम का भी दौरान करवाया जिन्होने घर से कुछ साक्ष्य जुटाये है जिन्हे लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।

कांगड़ा पुलिस भी अभी इस स्थिति में नही पहुंच पाई कि मृतक मीना की हत्या हुई है या दुर्घटना से उसकी आकस्मि मृत्यु हुई। कांगड़ा पुलिस के सामने सबसे बड़ा चुनौती है कि मृतक महिला की मौत के मामले को कैसे सुलझाया जाये। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई साक्ष्य नही मिला है जिससे इस घटना पा पड़ा पर्दा उठ सके। कांगड़ा पुलिस उपाधिक्षक सुनील राणा ने बताया कि अभी तो इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और मृतक महिला के पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होने बताया कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अगली कार्रवाही होगी।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :